{"_id":"617ffcc0c8d81f5c3e45ac30","slug":"district-development-officer-changed-bdo-of-eight-blocks-mainpuri-news-agr513435741","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास अधिकारी ने आठ ब्लॉकों के बीडीओ बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास अधिकारी ने आठ ब्लॉकों के बीडीओ बदले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ब्लॉकों में विकास कार्यों और योजनाओं का बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए आठ ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बदले गए हैं। पूर्व में तैनात बीडीओ के स्थानांतरण और नवीन तैनाती के चलते ये फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला विकास अधिकारी ने नवीन तैनाती का आदेश जारी कर दिया है।
जिले में तैनात खंड विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह का शासन ने गाजियाबाद तबादला कर दिया था। वहीं दो नए बीडीओ को मैनपुरी में तैनाती दी थी। इसके साथ ही जिले में तैनात दो एडीओ को भी संयुक्त बीडीओ के पद पर पदोन्नत किया गया। जिला विकास अधिकारी केके सिंह ने आठ ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। स्थानांतरित होकर आए बीडीओ श्वेतांक पांडेय को मैनपुरी ब्लॉक और महेश चंद्र त्रिपाठी को किशनी ब्लॉक का बीडीओ बनाया है। वहीं पदोन्नत संयुक्त बीडीओ ओमप्रकाश को घिरोर और रामौतार को बरनाहल का बीडीओ बनाया है। जागीर और किशनी का कार्यभार देख रहीं बीडीओ रुक्मणि वर्मा को करहल, घिरोर और कुरावली का कार्यभार देख रहे बीडीओ जितेंद्र सिंह को जागीर और बेवर में तैनात संयुक्त बीडीओ विमला देवी को कुरावली का बीडीओ बनाया गया है। बेवर ब्लॉक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह को बीडीओ का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। नवीन तैनाती आदेश में मैनपुरी ब्लॉक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे जिला भूमि संरक्षण अधिकारी विजय सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया है।
----
सुल्तानगंज में नहीं किया गया कोई बदलाव
जिले के कुल नौ ब्लॉकों में से सुल्तानगंज ब्लॉक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां बीडीओ का कार्यभार उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीसी राम यथावत देखते रहेंगे।
विज्ञापन
----
जिलाधिकारी के अनुमोदन पर आठ ब्लॉकों में बीडीओ बदले गए हैं। पूर्व में तैनात बीडीओ के स्थानांतरण और नवीन तैनाती के चलते ये स्थानांतरण किया गया है। सभी बीडीओ को नवीन तैनाती के ब्लॉक में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।
-केके सिंह, जिला विकास अधिकारी