{"_id":"5ed755878ebc3e908a7186a9","slug":"dispute-with-bjp-mp-sp-singh-baghel-and-psp-leader-in-kamala-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांसद और प्रसपा नेता में कहासुनी, कोहली ने लगाया समर्थक पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद और प्रसपा नेता में कहासुनी, कोहली ने लगाया समर्थक पर पिटाई का आरोप
Wed, 03 Jun 2020 01:17 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:17 PM IST
सार
कोहली के घर के बाहर महिलाओं की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद से कहासुनी के बाद एकत्रित हुए प्रसपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर में मंगलवार दोपहर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली और आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल में कहासुनी हो गई। कोहली ने सांसद के एक समर्थक पर पिटाई का आरोप भी लगाया है।
कोहली के घर के बाहर महिलाओं की भीड़ जमा थी। वहां राशन बांटा जा रहा था। कोहली ने बताया कि साढ़े चार बजे सांसद आए। उन्होंने कहा कि ये क्या हो रहा है? इसके बाद केस दर्ज कराने की धमकी दी। तभी उनके समर्थक ने मारपीट की।
सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि महिलाओं की भीड़ लगी थी। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। सांसद होने के नाते उन्होंने कोहली से सिर्फ इतना कहा कि अगर राशन बांटना ही है तो घर के बाहर घेरे बनाने चाहिए थे, ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे। इसके लिए पुलिस की अनुमति भी लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह जरूरी है। इतनी बात कहकर वह चले गए। समर्थक पर पिटाई के आरोप पर उनका कहना है कि कोहली काफी दूरी पर थे। समर्थक उनके नजदीक भी नहीं गए।