फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute Of Land Gun Shoot Of Farmer Injures at Tajganj Thana Crime News Agra

आगरा: खेत की मेड़ के विवाद में किसान को गोली मारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2019 06:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 18 Nov 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Dispute Of Land Gun Shoot Of Farmer Injures at Tajganj Thana Crime News Agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के गांव रद्दू की गढ़ी में सोमवार सुबह खेत की मेड़ के विवाद में किसान को गोली मार दी गई। उसके परिवार के दो लोगों को फरसे मारकर घायल कर दिया गया। सूचना पर थाना ताजगंज की फोर्स पहुंच गई। 
विज्ञापन


घायलों को शमसाबाद रोड स्थित जीआर हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले में 11 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रद्दू की गढ़ी निवासी मनोज पुत्र राजेंद्र और श्रीभगवान के खेत पास-पास में हैं। दोनों एक ही खानदान के हैं। दो महीने पहले श्रीभगवान पक्ष ने मनोज के खेत की मेड़ काट दी थी। इसकी शिकायत मनोज ने तहसील दिवस में की, जिसके बाद प्रशासन की टीम ने जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज के ताऊ के बेटे अजय सिंह ने बताया कि टीम ने जांच के बाद मुड्डियां लगा दीं। एसडीएम ने मामले में कार्रवाई के भी आदेश दिए थे। इसके लिए मनोज तहसील के चक्कर लगा रहा था। इस बात से श्रीभगवान पक्ष रंजिश मान रहा था।

सुबह करीब आठ बजे हुई घटना

आरोप है कि रविवार रात को श्रीभगवान पक्ष ने मुड्डियां तोड़ दीं। मेड़ को भी काट दिया। सोमवार सुबह आठ बजे मनोज, अपने चाचा ओमकार सिंह और भाई अमित पुत्र महेंद्र के साथ खेत पर आया तो श्रीभगवान पक्ष के प्रमोद, गजेंद्र उर्फ भूरा, प्रमोद, चंद्रप्रकाश, प्रदीप, पप्पू, गौरव उर्फ भोला ने लाठी-डंडे और फरसे से हमला बोल दिया। 

गजेंद्र ने तमंचे से मनोज को गोली मार दी। गोली मनोज के पेट से पार निकल गई। धर्मेंद्र ने अपनी रिवाल्वर से फायरिंग भी कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। ओमकार और अमित फरसे लगने से घायल हो गए। मनोज के घायल होने पर आरोपी भाग गए।

पहले भी हो चुका था विवाद

घटना की जानकारी पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ सदर विकास जायसवाल ताजगंज थाना की फोर्स के साथ आ गए। सीओ ने बताया कि राजेंद्र सिंह की तहरीर पर श्रीभगवान, गजेंद्र, प्रमोद, धर्मेंद्र उर्फ रानू, कमल सिंह, चंद्रप्रकाश, सुभाष, ज्ञानेंद्र, प्रदीप, गौरव उर्फ भोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। घायल मनोज को शमसाबाद रोड स्थित जीआर हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। प्रमोद पुत्र भगवान, चंद्रप्रकाश पुत्र भगवती और गौरव उर्फ भोला पुत्र प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया।

गांव में पुलिस तैनात

दोनों पक्षों में विवाद को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पीड़ित परिवार का कहना था कि आरोपी पक्ष दबंग है। वह खेत पर कब्जा करना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed