फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute In Marriage One Person Death Agra News Today

आगरा: शाहगंज में बरात में झगड़ा, बेटे को पीटा, रेलवेकर्मी पिता की हृदयाघात से मौत

Wed, 01 Dec 2021 09:40 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Dec 2021 09:40 AM IST
सार

मृतक की बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। झगड़े के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
Dispute In Marriage One Person Death Agra News Today
मनोज मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शाहगंज के सराय ख्वाजा में शादी समारोह में खाने के बारे में पूछने पर घराती और बरातियों में विवाद हो गया। बरात में गए बेटे को पीटने पर रेलवे के मुख्य टिकट निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बीचबचाव का प्रयास किया। आरोप है कि उनसे भी मारपीट कर दी गई। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात से मौत बताई गई है।
विज्ञापन

अर्जुन नगर निवासी मनोज मिश्रा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मुख्य टिकट निरीक्षक थे। मंगलवार को उनके पड़ोस में रहने वाले कृष्णकांत लवानियां के यहां शादी थी। सराय ख्वाजा स्थित मिलन वाटिका में समारोह चल रहा था। लड़की पक्ष धौलपुर के मनिया इलाके के रहने वाले थे। मनोज के दोनों बेटे पुनीत, सोहित और बड़े भाई नीरज मिश्रा बरात में गए थे। रात तकरीबन 12 बजे बरात मैरिज होम पहुंची। सोहित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बरात पहुंचने पर खाने की व्यवस्था के बारे में पूछ लिया। यह सुनकर लड़की के परिवार के लोग नाराज हो गए। बात इतनी बढ़ी कि वो उससे मारपीट करने लगे। पुनीत ने बहन गुंजन को फोन करके झगड़े की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर बहन और पिता मैरिज होम पहुंच गए। गुंजन ने भाइयों को समझाकर चुप कर दिया। बहन का आरोप है कि वह लड़की पक्ष से भाई से मारपीट का कारण पूछ रही थीं। इसी बीच ताऊ नीरज मिश्रा और भाई सोहित पर कुछ लोगों ने दोबारा हमला किया। ताऊ के सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया। उनके पिता मनोज मिश्रा ने बचाने का प्रयास किया। मगर, उनसे भी मारपीट की गई। वह सराय ख्वाजा पुलिस चौकी पर आ गए। तभी पिता गिर पड़े। इस पर उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयाघात से होना आया है। परिजन तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed