फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute In Mainpuri Policeman Beaten By Villagers

मैनपुरी: दिव्यांग को निजी कार में ले जा रहे दरोगा से हाथापाई, ग्रामीणों ने फाड़ी वर्दी

Wed, 05 May 2021 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 May 2021 12:29 AM IST
सार

आरोपी की पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया। इधर मौके पर पहुंचे दरोगा ने पीड़िता के दिव्यांग ससुर को निजी गाड़ी में खींचकर बैठाने से ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने दरोगा से अभद्रता और हाथापाई कर दी, 

विज्ञापन
Dispute In Mainpuri Policeman Beaten By Villagers
उत्तर प्रदेश पुलिस सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी में एक महिला को साथ ले जाने का आरोपी जब गांव में दिखा तो पीड़िता के परिजन आक्रोशित हो उठे। आरोपी की पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया। इधर मौके पर पहुंचे दरोगा ने पीड़िता के दिव्यांग ससुर को निजी गाड़ी में खींचकर बैठाने से ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने दरोगा से अभद्रता और हाथापाई कर दी, इससे उनकी वर्दी भी फट गई। पुलिस से अभद्रता की बात पर थाना पुलिस इंकार कर रही है।
विज्ञापन


मैनपुरी में औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी को कन्नौज के माधौनगर निवासी सूरज साथ ले गया था। पति की ओर से थाने में शिकायत देकर जेवर आदि ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला को बरनाहल क्षेत्र से बरामद करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों के अनुसार चार दिन पूर्व पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे दरोगा ने अपने एक खास व्यक्ति की सुपुदर्गी में दे दिया। इधर आरोपी को मंगलवार को गांव में देख पीड़ित के परिजन आक्रोशित हो गए। उसे घेर कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई
उस से जेवर वापस मांगने लगे। सूचना पर दरोगा मनोज पोनिया पहुंचे और महिला के दिव्यांग ससुर को खींच कर निजी गाड़ी में डाल लिया। दरोगा की कार्यशैली से ग्रामीण भड़क गए और उनके साथ हाथापाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार का कहना है कि झगड़े की सूचना पर पुलिस गई थी। हाथापाई और वर्दी फाड़े जाने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो हुआ वायरल
दरोगा द्वारा दिव्यांग को खींच कर निजी गाड़ी में बैठाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जिस व्यक्ति के साथ आरोपी मौजूद था, वह दरोगा का खास है। जिस वजह से आरोपी को अपने साथ ही रखे हुए था। 

स्मृति शेष: पूर्व पर्यटन मंत्री जगमोहन ने हेरिटेज कॉरिडोर का निर्माण रुकवाकर बचाई थीं धरोहरें, पढ़िए पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed