{"_id":"5f984e2b8ebc3ec5f1252626","slug":"dispute-in-family-stone-pelting-one-died-new-agra-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः परिवार की पंचायत में मारपीट-पथराव, देवर की मौत, मामूली झगड़े ने बर्बाद कर दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः परिवार की पंचायत में मारपीट-पथराव, देवर की मौत, मामूली झगड़े ने बर्बाद कर दिया घर
Wed, 28 Oct 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:22 AM IST
सार
थाना के एसएसआई विजय कुमार ने बताया कि मकान में बिजली का कनेक्शन अरुण के नाम पर है। चारों भाइयों की रसोई अलग है। बिजली का बिल भरने को लेकर दो दिन पहले भाइयों में विवाद हुआ।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना न्यू आगरा के अनुपम बाग में देवर और भाभी के बीच बिजली का बिल जमा करने को लेकर हुए विवाद के मामले में मंगलवार को परिवार की पंचायत में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव हो गया। इसमें दो भाइयों सहित तीन घायल हो गए।
इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले में मृतक की पत्नी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
अनुपम बाग, दयालबाग निवासी पप्पू, दिलीप, अवधेश और अरुण भाई हैं। एक ही घर में रहते हैं। उनके पिता की मौत हो चुकी है। मां ने एक साल पहले 70 लाख रुपये का प्लॉट बेचा था। इस पर बेटों को 15-15 लाख रुपये दिए थे। बाकी रकम मां ने अपने पास ही रख ली। थाना के एसएसआई विजय कुमार ने बताया कि मकान में बिजली का कनेक्शन अरुण के नाम पर है। चारों भाइयों की रसोई अलग है। बिजली का बिल भरने को लेकर दो दिन पहले भाइयों में विवाद हुआ।

इस दौरान अवधेश ने अपने बड़े भाई दिलीप की पत्नी दर्शना के बारे में भला बुरा कह दिया। तब दूसरा भाई अरुण भी साथ था। इसको लेकर दोनों के परिवार में विवाद हो गया। मारपीट तक की नौबत आ गई। दर्शना का मायका कोटलेकापुरा, थाना निबोहरा में है। उन्होंने अपने परिजनों को बताया।
मंगलवार को दर्शना के भाई मुकेश, दिनेश और दोस्त छोटेलाल सहित अन्य परिजन बात करने बहन की ससुराल आए थे। शाम तकरीबन चार बजे दोनों बातचीत करने लगे। घर में ही पंचायत होने लगी। इस पर विवाद होने लगा। ससुराल और मायका पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। घर के बाहर ईंट पत्थर पड़े हुए थे। दोनों तरफ से ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सड़क पर भी काफी देर तक पथराव हुआ। इससे अफरातफरी मच गई। अवधेश, मुकेश और दिलीप भी पत्थर लगने से घायल हो गए।
घायल ही पहुंचे थाने
घायल हालत में अवधेश और मुकेश थाना पर आए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भेज दिया, जहां इलाज के दौरान अवधेश की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थाना न्यू आगरा के एसएसआई विजय कुमार ने बताया कि अवधेश की पत्नी गुड्डी ने तहरीर दी है। तहरीर में जेठानी दर्शना, उसके भाई मुकेश, दिनेश और गांव के छोटेलाल को नामजद किया हैं। मुकेश सहित तीन हिरासत में ले लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

झगड़े ने बर्बाद कर दिया घर
क्षेत्र के लोगों का कहना था कि मामूली बिजली के बिल का झगड़ा हुआ था। इसमें भाई भिड़ गए। अगर, दर्शना ने अपने भाइयों को नहीं बुलाया होता तो कुछ नहीं होता। अवधेश की जान नहीं जाती। अब दर्शना को खुद भी जेल जाना पड़ेगा।