{"_id":"5e44f2c58ebc3ee5e502ae0e","slug":"dispute-for-mobile-charging-first-in-couple-wife-commits-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्जिंग के लिए झगड़े दंपती, पति ने तोड़ दिया तो पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चार्जिंग के लिए झगड़े दंपती, पति ने तोड़ दिया तो पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, दे दी जान
Thu, 13 Feb 2020 12:27 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के ग्राम रसूलपुर में मंगलवार देर शाम राधा देवी (25) ने फंदे से लटककर सिर्फ इसलिए जान दे दी क्योंकि पति प्रमोद सिंह ने उसका और अपना मोबाइल फोन गुस्से में तोड़ दिए। प्रमोद ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि राधा उससे पहले अपना फोन चार्ज करना चाहती थी। इसी पर झगड़ा हुआ था।
बुधवार को राधा के पिता ने पुलिस को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि कमरे में स्विच एक था। दोनों के फोन की बैटरी कम बची थी। पहले राधा ने अपना फोन चार्जिंग पर लगाया। पति ने हटा दिया। इस पर राधा ने कहा कि उसके फोन में बैटरी कम है, पहले उसका मोबाइल चार्ज होने दे। पति ने कहा कि पहले उसका फोन चार्ज होगा।
इसी पर दोनों में विवाद बढ़ गया। प्रमोद ने गुस्से में आकर अपना और राधा का मोबाइल लेकर जमीन पर तेजी से पटक दिया। दोनों मोबाइल टूट गए। राधा कमरे में गई और उसने फंदे से लटक कर जान दे दी।

Trending Videos
मौके से भाग गए ससुरालीजन
राधा का मायका भरतपुर के सूरजपोल में है। उसके पिता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आस पास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस को बताया तो सीओ और इंस्पेक्टर आ गए। उधर राधा का पति और अन्य ससुरालीजन मौके से भाग गए।
चार साल पहले हुई थी शादी
फतेहपुर सीकरी। राधा के पिता ने बताया कि दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने का इंतजार है। उसी के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल यही जानकारी मिली है कि मोबाइल चार्जिंग के झगड़े के बाद राधा ने खुदकुशी की है। तहरीर के बाद जांच होगी।