फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between two parties over opposition to defecation in Firozabad

शौच के लिए चली गोलियां: गली में गंदगी कराने का विरोध करने पर हुई फायरिंग, पांच लोग घायल; हिरासत में आरोपी

Sun, 10 Dec 2023 09:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 10 Dec 2023 09:42 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में शौच को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 
 

विज्ञापन
Dispute between two parties over opposition to defecation in Firozabad
गोली मारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मटसेना थाना क्षेत्र के अगरूपुर गांव में बच्चे को गली में शौच कराने का विरोध करने पर दो पक्षों के विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर दी। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सदर एवं सीओ सिटी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस से आरोपी पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अगरूपुर गांव निवासी रनवीर सिंह और अरविंद का मकान आमने-सामने हैं। अरविंद पक्ष के लोग पिछले कई दिनों से बच्चे को गली में शौच करा रहे थे, जिसका विरोध रनवीर पक्ष के लोग विरोध करते थे। रविवार को बच्चे को गली में शौच कराने का रनवीर पक्ष के बंशी ने किया था। बंशी के विरोध के चलते दोनों पक्षों में गाली-गलौज करने के साथ मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान अरविंद हाथियार निकालकर बाहर आ गया और सामने के पक्ष के लोगों पर सीधी फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग होते ही गांव के लोगों के अलावा रनवीर पक्ष के लोग घरों में कैद हो गए। उन्होंने घटना की सूचना डायल-112 को दे दी। फायरिंग में रनवीर के परिवार की महिला रीना के पैर में गोली लग गई। इसके अलावा गंगाराम, बंशी, चन्द्रभान और देवेन्द्र छर्रे लगने से घायल हो गए। एक पक्ष के पांच लोगों के घायल होने से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव के लोगों ने जानकारी लेने के बाद घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा। पुलिस अधिकारियों ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि मटसेना थाना क्षेत्र में बच्चे को शौच कराने का विरोध करने में दो पक्षों में विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष ने विवाद के बाद सामने के पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमें महिला सहित पांच लोग घायल हुए थे। मौके पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


जानलेवा हमले के मामले में 11 पर मुकदमा दर्ज
थाना प्रभारी पारूल मिश्रा ने बताया कि अगरुपरा के मामले में रनवीर के प्रार्थना पत्र के आधार पर अरविंद, भूरी सिंह, सुभाष, बबलू, रनवीर, धर्मवीर, निरपति, शेर सिंह, मानवेन्द्र, हरिमोहन और बृजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed