फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between principal and teachers at Agra College; matter reaches the police station.

Agra News: आगरा कॉलेज में प्राचार्य और शिक्षकों में विवाद, थाने तक पहुंचा मामला

Thu, 20 Aug 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Dispute between principal and teachers at Agra College; matter reaches the police station.
आगरा। आगरा कॉलेज में कक्षाओं के संचालन का निरीक्षण करने के बाद प्राचार्य प्रो. सीके गौतम और कुछ शिक्षकों में विवाद हो गया। प्राचार्य ने लोहामंडी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी। कई प्रवक्ताओं पर अभद्रता, प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने और समूह बनाकर मारपीट की कोशिश का आरोप लगाया। वहीं, अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विवेक भटनागर ने प्राचार्य के आरोपों को गलत बताया। कहा कि शिक्षक विवाद या मारपीट करने नहीं बल्कि बातचीत करने गए थे।
विज्ञापन




प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि बुधवार को अध्यापन समय में कक्षाओं के संचालन का निरीक्षण किया जा रहा था। सुबह 10 से 11 बजे के बीच अंग्रेजी विभाग में निर्धारित कक्षा के दौरान डॉ. विवेक भटनागर कक्षा में नहीं मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने आक्रामक रवैया अपनाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी तरह डॉ. प्रियम अंकित भी सुबह 11 बजे निर्धारित कक्षा में नहीं थे। मोबाइल पर संपर्क करने पर उन्होंने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से इन शिक्षकों के विलंब से आने और निर्धारित समय पर कक्षाएं नहीं लेने की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। निरीक्षण के बाद मामला और बढ़ गया।
विज्ञापन



शिक्षक बोले- हो रहीं संयुक्त कक्षाएं



वहीं अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विवेक भटनागर का कहना है कि वह विभाग में ही मौजूद थे। जिस कक्षा को लेकर सवाल उठाया गया, उसमें विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण संयुक्त कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। ऐसी स्थिति में दूसरे शिक्षक भी कक्षा ले लेते हैं। डॉ. भटनागर का आरोप है कि प्राचार्य विभाग में आए और उनके साथ पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद वह करीब 15 शिक्षकों के साथ प्राचार्य कार्यालय में बातचीत के लिए गए थे। शिक्षकों का उद्देश्य प्राचार्य से बातचीत करना था न कि अभद्रता या मारपीट करना। प्रो. विश्वकांत ने बताया कि हम सभी शिक्षक बातचीत करने पहुंचे थे लेकिन सबसे पहले प्राचार्य की तरफ से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed