फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between husband and wife reached police station after one year of marriage

UP: वो बीमार थी और पति अपनी जिद पर अड़ा रहा...पत्नी ने इस वजह से छोड़ा, मामला जान सन्न रह गया परिवार

Fri, 31 Jan 2025 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Jan 2025 02:44 PM IST
सार

शादी के एक साल बाद ही पति में इतना बदलाव आ जाएगा, उसने सोचा भी नहीं था। पीड़िता ने बताया कि वो बीमार थी। खाना नहीं बना सकती था। पति से बाहर से खाना मंगाने  के लिए कहा। पति नहीं माना। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया।

विज्ञापन
Dispute between husband and wife reached police station after one year of marriage
महिला सांकेतिक - फोटो : ai generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति और पत्नी के बीच हुए विवाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि मैं बीमार थी, पति से बाहर से खाना मंगाने के लिए कहा तो झगड़ने लगे। कहने लगे रोज-रोज बाहर से खाना नहीं मंगवा सकता। बात बढ़ने पर गुस्साई पत्नी एक महीने से मायके में है।

विज्ञापन

मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचने पर बृहस्पतिवार को काउंसलर्स ने दोनों का समझौता कराया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि दंपती की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। पति का आरोप है कि एक दिन बाहर से खाना मंगवाया तो पत्नी रोज-रोज बाहर से खाना मंगवाने की मांग करने लगी। इसी बात पर झगड़ा हुआ। पत्नी का कहना है कि मेरी तबीयत खराब थी, इसीलिए मंगवाने के लिए कहा था। काउंसलर के समझाने पर पत्नी मान गई और पति के साथ जाने के लिए तैयार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हील सैंडिल दिलाने की कहने पर मानी पत्नी
वहीं हाई हील की शौकीन पत्नी को पति ऐसी सैंडिल नहीं पहनने देता था। इसी से नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। परिवार परामर्श केंद्र पर पत्नी ने आरोप लगाया कि वह शादी से पहले हाई हील पहनती थी, लेकिन पति पहनने ही नहीं देते। पति का कहना है कि एक बार पत्नी ने हील पहनी थी तो पैर में चोट लग गई थी। इसीलिए नहीं पहनने देता। काउंसलर के समझाने पर पति हाई हील की सैंडिल दिलाने के लिए राजी हुआ। इस पर दोनों में समझौता हुआ। बृहस्पतिवार को परामर्श केंद्र में 35 दंपतियों की काउंसिलिंग कराई गई, जिसमें से 20 जोड़ों के बीच समझौता करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed