{"_id":"6956a247d1f5281f23042ec9","slug":"dispute-between-bjp-workers-in-agra-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा कार्यकर्ताओं में रार...मंडल कोषाध्यक्ष से की मारपीट, जाने से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा कार्यकर्ताओं में रार...मंडल कोषाध्यक्ष से की मारपीट, जाने से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज
Thu, 01 Jan 2026 10:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:17 PM IST
सार
मैरिज होम की शिकायत पर भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मंडल कोषाध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत में भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि रंजिश के चलते आरोपी ने पहले उसे धमकाया। इसके बाद अगले दिन बाइक सवार युवकों से जानलेवा हमला कराया। घटना के एक माह बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
लोहामंडी के खतैना निवासी मंगल सिंह ने बताया कि वह भाजपा गोपेश्वर मंडल के कोषाध्यक्ष हैं। उन्होंने जगदीशपुरा निवासी दुष्यंत लवानिया के मानकों के विरुद्ध चलाए जा रहे मैरिज होम की शिकायत अधिकारियों से की थी। इससे रंजिश मानते हुए 28 नवंबर को दुष्यंत ने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी दी।
एक दिसंबर को वह घर से कैलाशपुरी जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने हमला किया। बाइक सवारों ने दुष्यंत का नाम लिया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी हरीपर्वत अक्षय ने बताया कि युवक ने शिकायत देर में की थी, जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।