{"_id":"672e408c4056f2371800606e","slug":"disorganization-seen-due-to-lack-of-doctor-in-the-district-hospital-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-126838-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिला अस्पताल में डॉक्टर नहीं बैठने से दिखीं अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिला अस्पताल में डॉक्टर नहीं बैठने से दिखीं अव्यवस्थाएं
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में डॉक्टरों के नहीं बैठने से शुक्रवार को अव्यवस्थाएं नजर आईं मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल के डॉक्टर मनमानी करते हैं। ओपीडी समय में ही डॉक्टर अपनी कुर्सी से गायब हो जाते हैं। इसके चलते यहां मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की दोपहर फिजीशियन कक्ष में तीन डॉक्टरों की तैनाती थी इनमें से दो डॉक्टर करीब एक घंटे तक गायब रहे। यही हाल हड्डी रोग विभाग का भी रहा। यहां तैनात तीन में से दो डॉक्टर करीब एक घंटे तक अपनी कुर्सी से गायब रहे इसके चलते यहां आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है आए दिन डॉक्टरों का यही हाल है। डॉक्टर मनमानी करते हैं न तो समय से अस्पताल आते हैं और न ही निर्धारित समय तक ओपीडी में बैठकर मरीजों को उपचार ही देते हैं। पूर्व में भी अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय से ओपीडी में मरीजों को उपचार दें। लापरवाही की शिकायत मिलती है तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस