फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disorder: Patients fell asleep while waiting for treatment, filth in the ward premises

Agra: बेंच पर सोते मरीज, गंदगी ही गंदगी, जिला अस्पताल की ऐसी हालत देख चौंक गए डीएम; ये निर्देश दिए

Thu, 23 Apr 2026 12:59 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 12:59 PM IST
सार

डीएम मनीष बंसल के निरीक्षण में जिला अस्पताल में भारी अव्यवस्थाएं सामने आईं, जहां मरीज बेंच पर सोते मिले और डॉक्टर बिना एप्रन के पाए गए। लापरवाही और गंदगी पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए सीएमओ और अस्पताल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
Disorder: Patients fell asleep while waiting for treatment, filth in the ward premises
जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण करने के दौरान तीमारदारों से बात करते डीएम।

विस्तार

आगरा के नवागत डीएम मनीष बंसल को जिला अस्पताल के एक घंटे के निरीक्षण में भारी अव्यवस्थाएं मिलीं। लंबी लाइन और मारामारी से परेशान होकर कई मरीज बेंच पर ही सो गए। वार्ड और परिसर में गंदगी पसरी हुई थी। डॉक्टर और स्टाफ बिना एप्रन के मिले। यहां तक कि रिटायर्ड हो चुके डॉक्टरों के नाम पर ही ओपीडी चल रही थी। इस पर डीएम भड़क गए और सीएमओ-प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
Trending Videos

डीएम मनीष बंसल को ओपीडी में पर्चा, दवा और डॉक्टर को दिखाने के लिए भारी अव्यवस्थाएं मिली। बेतरतीब लंबी लाइन लगी थी, जिसमें धक्कामुक्की भी हो रही थी। गर्मी से बचाव को कूलर भी नहीं लगे थे। इससे कई मरीज परेशान होकर बेंच पर ही सो गए। इस पर डीएम भड़क गए और सीएमओ-प्रमुख अधीक्षक-सीएमओ से पूछा कि गर्मी है और ये अव्यवस्थाएं हैं। पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी, सर्जरी विभाग, बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, महिला वार्ड, एंटी रैबीज यूनिट और डायलिसिस सेंटर देखा। यहां पर गंदगी थी और सफाई नहीं मिली। इस पर अस्पताल मैनेजर पर नाराज होते हुए पूछा कि साफ-सफाई में ढिलाई क्यों हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड पर लिखे मिले रिटायर्ड डॉक्टरों के नाम
डीएम को ओपीडी में डॉक्टर एप्रन में नहीं मिले। उनका नाम पूछा तो डीएम बोले कि बाहर कोई और नाम लिखा है। इस पर बताया कि वे रिटायर्ड हो चुके हैं। विभाग, विशेषज्ञों की ओपीडी समेत अन्य के बोर्ड नहीं लगे थे। इस पर डीएम ने प्रवेश द्वार पर डॉक्टर का नाम, कक्ष, विभिन्न विभागों के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मरीजों से पूछा...दवा और खाना मिलता है कि नहीं
 डीएम ने महिला, सर्जरी और बाल रोग विभाग के वार्ड के निरीक्षण के वक्त मरीज और तीमारदारों से उनका हालचाल जाना। पूछा कि दवा और खाना मिलता है कि नहीं। डॉक्टर- नर्सिंग स्टाफ देखने आते हैं कि नहीं। इस पर मरीज-तीमारदरों ने संतुष्टि जताई।

फिटनेस प्रमाण पत्र को मारामारी
अमरनाथ यात्रा के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने को मारामारी मिली। इससे बुजुर्ग आवेदकों को सबसे ज्यादा परेशान हो रही थी। डीएम ने पर्ची सिस्टम अपनाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

ये भी दिए निर्देश:
- हर वार्ड और ओपीडी कक्ष के बाहर डस्टबिन हो।
- चिकित्सक एप्रन और स्टाफ तय पोशाक में हों।
- मरीज-तीमारदारों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था।
- दवाओं और एंटी रैबीज वैक्सीन का स्टॉक रखने।
- अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed