फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dismissed Fireman Calls Police During Student’s Court Statement, Court Warns and Removes Him

बर्खास्त फायरमैन का ड्रामा: कोर्ट में छात्रा के बयान के समय बुला ली पुलिस, अदालत ने निकाला बाहर

Fri, 18 Sep 2026 10:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 10:33 AM IST
सार

छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता छात्रा के बयान के दौरान बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर ने 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मियों से वह खुद को झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कहने लगा, जिस पर अदालत ने फटकार लगाकर उसे बाहर निकाल दिया।
 

विज्ञापन
Dismissed Fireman Calls Police During Student’s Court Statement, Court Warns and Removes Him
वर्दी पहन काकरोच के वेश में दीवानी पहुंचा था निलंबित फायरमैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छेड़छाड़ के मामले में बृहस्पतिवार को पीड़िता कोर्ट में बयान देने पहुंची तो आरोपी बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मियों के सामने कहने लगा कि उसे झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। इस पर आरोपी को कोर्ट से बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित के बयान दर्ज किए गए। मामले में आज भी सुनवाई होगी। पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


मूलरूप से फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का निवासी फायरमैन जितेंद्र राठौर आगरा में तैनात था। वर्ष 2024 में उसके खिलाफ न्यू आगरा स्थित शिक्षण संस्थान की मथुरा निवासी छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। उसका तबादला भी बहराइच कर दिया गया। वहां से सोनभद्र भेजा गया मगर वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण उसे बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन


कोर्ट में मामला विचाराधीन है। अभियोजन अधिकारी बृजमोहन कुशवाह ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे पीड़िता कोर्ट में बयान देने आई थी। उस दौरान पुलिस आ गई। बताया कि आरोपी ने फोन किया था। कहा था कि उसे झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। इस पर कोर्ट ने आरोपी को फटकार लगाई और चेतावनी देकर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दी में कॉकरोच बनकर किया था प्रदर्शन
आठ जून को आरोपी फायरमैन दीवानी पहुंचा था। वर्दी में कॉकरोच बनकर प्रदर्शन किया। वह घुटने के बल तारीख पर पहुंचा था। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने लखनऊ पहुंचकर अग्निकांड की घटना के बाद अग्निशमन विभाग में बाइक खरीद में घोटाले के आरोप लगाए थे। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। उस पर कई और बड़े अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप हैं। पीड़ित युवती और उसके पिता के बारे में लगातार आपत्तिजनक बातें लिखकर परेशान करने का भी आरोप है। उसके खिलाफ हाईवे थाने में प्राथमिकी दर्ज है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed