फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Discussion of party's policies in Tiffin meeting

Agra News: टिफिन बैठक में की पार्टी की नीतियों की चर्चा

Sun, 16 Jul 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Discussion of party's policies in Tiffin meeting
कुसमरा। कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय में भाजपा टिफिन बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं में एकजुटता और पार्टी संगठन को मजबूत करने के इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने नगर के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी की नीतियों की चर्चा भी की।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि नए लोगों को पार्टी से जोडऩा ही टिफिन बैठक का उद्देश्य है। टिफिन बैठक का अर्थ सिर्फ टिफिन खाना ही नहीं है। इस बैठक के माध्यम से इस तरह की अनौपचारिक बैठकें करते रहना है। टिफिन बैठक में हमको अपने टिफिन का खाना दूसरे को खिलाना है। इससे हम सभी में अधिक एकता का संचार हो और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी की ताकत कैसे बढ़ानी है, उस पर भी कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ईमानदारी से काम और संतुष्टि ही हमारे लिए सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बेहतर काम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन




बैठक में महामंत्री प्रदीप तिवारी, विशाल वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, चेयरमैन प्रतिनिधि विनय प्रताप सिसौदिया, ओमजी दुबे, शेखर चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed