फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Discomfort due to heat and humidity headache keep these things in mind

Health Tips: गर्मी-उमस से बेचैनी, सिर में हो रहा दर्द, रखें इन बातों का ख्याल

Tue, 27 Jun 2023 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 10:01 AM IST
सार

गर्मी के बीच बारिश होने से उमस बढ़ जाती है। बढ़ती उमस की वजह से अक्सर देखा गया है कि कई लोग चक्कर खाकर या बेहोश होकर गिर पड़ते है। ऐसे लोगों को खुद का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

 

विज्ञापन
Discomfort due to heat and humidity headache keep these things in mind
आगरा: एसएन की ओपीडी में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमस और गर्मी से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल की ओपीडी में 6550 मरीज आए। इनमें बेचैनी, सिर में दर्द, डायरिया, डिहाइड्रेशन और त्वचा एलर्जी के सबसे ज्यादा मरीज रहे।

विज्ञापन


एसएन की ओपीडी में 2,738 मरीज दिखाने आए। मेडिसिन विभाग में 516 मरीज देखे गए। मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि गर्मी-उमस से स्वस्थ लोगों को भी परेशानी हो रही है। ओपीडी में उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, पेट फूलना, पसीना अधिक निकलने से शरीर में पानी की कमी होना, सिर में दर्द और घबराहट की परेशानी मिली। उच्च रक्तचाप के मरीजों का रक्तचाप भी बढ़ा मिला है।
विज्ञापन


त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि ओपीडी में आए 321 मरीजों में खुजली, लाल दाने, चकत्ते की परेशानी मिली। पसीना नहीं सूखने से फंगल इन्फेक्शन भी मिला। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि ओपीडी में 3812 मरीजों में डायरिया और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। पसीना अधिक बहने और पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन मिला। धूप-गर्मी में काम करने वाले लोगों ने सिर में दर्द, पसीने के साथ बेचैनी होने की शिकायत अधिक बताई। जांच में ब्लडप्रेशर भी बढ़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रखें ख्याल

- हर आधे घंटे बाद पानी जरूर पीएं। घर से नाश्ता करके निकलें।
- पसीने के साथ बेचैनी हो तो ब्लडप्रेशर नपवाएं, डॉक्टर को दिखाएं।
- धूप-गर्मी में काम करते वक्त सिर ढककर रखें।
- फल खाएं, नारियल पानी, नींबू पानी, शिकंजी पीएं।
- फास्ट फूड-जंक फूड और तली सामग्री खाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed