फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disaster rain in Mathura: This condition of Kanha city is shocking condition happened after two hours of rain

मथुरा में आफत की बारिश: कान्हा की नगरी का ये हाल चौंकाने वाला, दो घंटे की बारिश में हुआ ये हाल; देखें वीडियो

Fri, 23 Aug 2024 08:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Aug 2024 08:36 PM IST
सार

मथुरा में दो घंटे की बारिश से शहर में जलमग्न हो गया।  सुबह 7 बजे से साढ़े नौ बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश में भूतेश्वर और नया बस अड्डा अंडरपास के नीचे 4 से 5 फुट तक जलभराव हो गया। 
 

विज्ञापन
Disaster rain in Mathura: This condition of Kanha city is shocking condition happened after two hours of rain
मथुरा में आफत की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज में सीएम के आगमन से 48 घंटे पूर्व शुक्रवार को आफत भरी बारिश हुई। सुबह सात से साढ़े नौ बजे के बीच हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। भूतेश्वर अंडरपास और नया बस अड्डा अंडरपास पर चार से पांच फुट पानी भर गया। इसके कारण इन दोनों जगह पर रास्ते बंद हो गए। पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। वह केंद्रों तक ही नहीं पहुंच सके। कई अभ्यर्थी परीक्षा छूटने के कारण रोने लगे। उन्होंने कहा कि इतनी मेहनत परीक्षा को लेकर की थी, मगर सब अरमान इस जलभराव में डूब गए।
विज्ञापन


बारिश के कारण शहर के हर हिस्से में जलभराव होने से शहरवासियों को जाम की समस्या भी झेलनी पड़ी। भूतेश्वर और नया बस अड्डा अंडरपास के नीचे जलभराव से ट्रैफिक को स्टेट बैंक और भूतेश्वर चौराहा से भरतपुर गेट, जंक्शन रोड से गुजारा गया। इसके चलते यहां जाम लग गया। भैंस बहोरा में सड़क पर कई फुट तक पानी भर गया। इससे यहां पैदल राहगीरों से लेकर वाहन चालक तक भारी परेशानी से गुजरे। वहीं, होली गेट, अंतापाड़ा, अंबाखार, सुभाष नगर, आर्य समाज रोड, छत्ता बाजार, कोतवाली रोड आदि शहर के पुराने इलाकों में पानी भर गया। दूसरी ओर भूतेश्वर से लेकर कंकाली रोड, बीएसए कॉलेज रोड, नया बस अड्डा, चंद्रपुरी, आगरा-दिल्ली हाईवे के बाईपास, उद्योग एरिया, महोली रोड आदि इलाके जलमग्न हो गए।
विज्ञापन





 

टूटी सड़कों की नहीं ली सुध, अब जनता झेल रही परेशानी
शहर के नरहोली चौराहा से धौली प्याऊ होते हुए जंक्शन की ओर आने वाले मार्ग पर जगह-जगह पानी भर गया। यह सड़क पहले से कई इलाकों में टूटी पड़ी है। जलभराव होने से दो पहिया वाहन चालक इसके गड्ढों में गिरकर घायल हो गए। यही हालत महोली रोड की रही। यहां भी जलभराव के साथ ही लोगों को टूटी सड़क ने लोगों को परेशान किया।

शहर के पॉश इलाकों में भी जलभराव
सौंख अड्डा स्थित ब्रज नगर, डैंपियर नगर, राधापुरम एस्टेट के आगे गणेशरा रोड, बीएसए कॉलेज इलाके का पॉश एरिया भी जलमग्न हो गया।

यमुना में गिरा नालों का पानी
यमुना किनारे के इलाकों के नाले और नालियां का पानी जलभराव को नहीं सह सके। इनका पानी सीधे यमुना में गिरने लगा। इससे यमुना भी प्रदूषित हुई। चौक बाजार, डोरी बाजार इलाकों का दूषित पानी स्वामी घाट होते हुए सीधे यमुना में गिरा।


 

घरों में भरा पानी, सामान हो गया खराब
शहर के कई हिस्सों में जलभराव इस कदर हुआ कि लोगों के घरों में पानी भर गया। इसके कारण घरों का सामान भी खराब हो गया। लोग खुद ही गंदे पानी को घरों से निकालने में जुटे रहे। इलाके में न कोई अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि पहुंचा।

करोड़ों रुपये का व्यापार हुआ प्रभावित
बारिश के कारण शहर में हुए जलभराव के चलते लोग घरों से खरीदारी को नहीं निकले। अधिकांश दुकानदार भी ग्राहकों के न आने की उम्मीद को देखते हुए अपने प्रतिष्ठानों पर नहीं पहुंचे। इसके कारण बाजार की करोड़ों रुपये की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो गई। जन्माष्टमी से पूर्व आई इस बारिश के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ।

 
विज्ञापन

बोले विधायक, जब मेरे घर में घुसा पानी तो जनता का क्या हाल होगा
कृष्णा नगर स्थित शंकर विहार में विधायक पूरन प्रकाश के घर में बृहस्पतिवार रात और फिर शुक्रवार सुबह नालों का दूषित पानी भर गया। पूरन प्रकाश ने बताया कि नालों पर अतिक्रमण है। नाले चौक पड़े हैं। इन समस्याओं को उठाता हूं तो अपने ही लोगों का बुरा बन जाता हूं। अगर, समय से नालों की सफाई हो जाती तो शहर जलमग्न नहीं होता। अगर, मेरे घर में ही पानी भर गया तो आम जनता का क्या हाल होगा। कृष्णा नगर में लगातार बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बन रही हैं। विधानसभा में भी इसकी बात रखी थी। सिंचाई विभाग का मथुरा स्किप नाला किसी समय में 100 फुट चौड़ा था। वह आज 5 फुट चौड़ा रह गया है। सुप्रीम कोर्ट ने नाले से अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए। मगर, नगर निगम, प्रशासन और अन्य जिम्मेदारों ने कोई कदम नहीं उठाया।

 

भूतेश्वर और नया बस अड्डा अंडरपास से पानी निकालने के दावे फेल
शहर के भूतेश्वर और नया बस अड्डा अंडरपास पर चार से पांच फुट तक पानी भर गया। ढाई घंटे की बारिश ने यह हाल कर दिया कि अधिकारियों के माथे पर पसीना आ गया। यहां शाम तक पानी भरा रहा। इसके कारण शहर को इस जलभराव ने दो हिस्सों में बांट दिया। जबकि मेयर विनोद अग्रवाल यहां होने वाले जलभराव को लेकर दावा करते हैं कि यहां पानी भरता जरूर है, मगर उसे जल्दी निकालने के इंतजाम हैं।

जलभराव पर कांग्रेस नेता बोले- कहां गए मेयर के विकास के दावे, सिर्फ फीता काटने में रहते हैं व्यस्त
शहर में हुए जलभराव पर राजनीति एक बार फिर से मुखर हो गई है। कांग्रेस से लोकसभा के प्रत्याशी रहे मुकेश धनगर ने कहा कि लाखों लोग भाजपा के मेयर, पार्षदों की बदइंतजामी को झेल रहे हैं। इनके पास विकास का कोई प्लान नहीं है। अपने लालच में नगर निगम के अधिकारियों को विकास नहीं करने देते हैं। अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा करने से लेकर अतिक्रमण कराने में उनका नाम सुनाई देता है। जहां विकास कार्य का प्लान अधिकारी पेश करते हैं, वहां इनकी कमीशन का खेल पूरा न हो तो यह उस काम को नहीं होने देते हैं। कांग्रेस शहर की जनता के साथ मिलकर इनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि मेयर फीता काटने में व्यस्त रहते हैं। उनके विकास के दावे छूटे हैं। जनता का वोट लेकर ब्रज के साथ छल कर रहे हैं। इनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed