{"_id":"67446d1ec7629775a9061444","slug":"disappointing-attendance-of-students-in-primary-schools-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-127708-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति निराशाजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति निराशाजनक
Mon, 25 Nov 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति निराशाजनक
- जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति, मध्यान्ह भोजन, जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति निराशाजनक है। इसमें सुधार किया जाए। ऐसे बच्चे जो अक्सर विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। उनके अभिभावकों से वार्ता कर बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों की जांच के लिए नामित अधिकारी प्रतिमाह अपने विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ शैक्षिक वातावरण में सुधार लाने की दिशा में कार्य करें। खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा मानक के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण भी नहीं किया जा रहा है। शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को संस्तुति करें। अगले माह तक विद्यालयों में छात्रों, शिक्षकों की समय से उपस्थिति में सुधर न हुआ तो संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों का उत्तरदायित्व तयकर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी कम से कम पांच विद्यालयों का प्रेरणा एप के माध्यम से निरीक्षण करें। खंड विकास अधिकारी भी अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण कर शैक्षिक वातावरण सुधारने की दिशा में कार्य करें। पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष अभी 12959 छात्रों के आधार कार्ड न होने के कारण उन्हें ड्रेस-जूता-मौजा के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली धनराशि उनके खातों में प्रेषित नहीं हो रही है। अधिकांश छात्रों के पास जन्म प्रमाण पत्र न होने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी प्राथमिकता पर जन्म प्रमाण पत्र जारी कराएं। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
धनराशि के बाद भी विद्युतीकरण नहीं
जनपद के 27 विद्यालयों में विद्युतीकरण के लिए 31 मार्च 2024 को धनराशि विद्युत विभाग को प्रेषित की जा चुकी है। लेकिन अभी तक मात्र 17 विद्यालयों में विद्युतीकरण का कार्य हुआ है। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि अगले माह की बैठक से पूर्व शेष 10 विद्यालयों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराएं। अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई होगी।