फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disabled Protesters Seek Alms at Agra Collectorate MG Road Jammed

हाथों में थामा कटोरा: कलेक्ट्रेट गेट पर दिव्यांगों ने मांगी भीख, एमजी रोड हुआ जाम; देखने वालों के थम गए कदम

Tue, 25 Aug 2026 02:04 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 02:04 PM IST
सार

आगरा में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों दिव्यांगों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया और भीख यात्रा निकालकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के कारण एमजी रोड पर यातायात थम गया, जबकि दिव्यांग पेंशन बढ़ाने, ई-रिक्शा और रोजगार में पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Disabled Protesters Seek Alms at Agra Collectorate MG Road Jammed
प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सबसे व्यस्त मार्ग एमजी रोड पर मंगलवार दोपहर एक बजे उस समय यातायात पूरी तरह थम गया, जब अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों दिव्यांगों ने कलेक्ट्रेट गेट पर डेरा डाल दिया।
विज्ञापन




भारतीय दिव्यांग एकता मंच के आह्वान पर निकाली गई दिव्यांग भीख यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचते ही धरने में बदल गई। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट रास्ता बंद कर दिया है, जिससे परिसर के अंदर और बाहर जाने वाले लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। एमजी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी पेंशन को 5000 रुपये करने, ई-रिक्शा देने और रोजगार में पांच फीसद आरक्षण की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक अधिकारी आक्रोशित दिव्यांगों को समझाकर जाम खुलवाया और कलेक्ट्रेट के अंदर ले गए। लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं होने पर दिव्यांगों का प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed