{"_id":"5e188bc18ebc3e87bd3e6ee8","slug":"director-karan-johar-next-film-will-be-shot-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करण जौहर की अगली फिल्म में दिखेगी ब्रज की झलक, मंदिरों में दर्शन कर कई स्थलों को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करण जौहर की अगली फिल्म में दिखेगी ब्रज की झलक, मंदिरों में दर्शन कर कई स्थलों को देखा
Sat, 11 Jan 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर में टीम के साथ फिल्म निर्देशक करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर की अगली फिल्म में ब्रज की झलक दिखाई देगी। इस सिलसिले में शुक्रवार को करण जौहर वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर और जयपुर मंदिर का अवलोकन किया। करण जौहर ने यहां अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करने की बात कही है।
वृंदावन पहुंचे करण जौहर ने सबसे पहले मथुरा मार्ग स्थित जयपुर मंदिर में दर्शन किए। यहां कुछ वक्त गुजारने के बाद वो इस्कॉन मंदिर पहुंचे। यहां भी ठाकुरजी के दर्शन भी किए। इसके बाद उन्होंने प्रेम मंदिर के परिसर को भी बहुत ही बारीकी से निहारा। यहां करण जौहर ने लोगों के साथ चर्चा भी की।
वृंदावन के साथ ही फिल्म-निर्माता निर्देशक करण जौहर ने गिरिराज महाराज के परिक्रमा से जुड़े राधाकुंड क्षेत्र में भी उन प्राचीन धरोहरों को देखा है, जो उनकी अगली फिल्म के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। इसमें उन्होंने कुसुम सरोवर को देखा। यहां दीवारों पर बनी कला को भी निहारा। कुसुम सरोवर के आसपास की लोकेशन को भी देखा।

सीकरी में भी देखे स्थल
इससे पूर्व बृहस्पतिवार को करण जौहर आगरा के फतेहपुर सीकरी पहुंचे। वहां उन्होंने हजरत शेख चिश्ती की दरगाह पर मत्था टेक चादर गुलपोशी की। दरगाह के सैफ मियां चिश्ती ने उन्हें दुआ कराई। इसके बाद जोधाबाई महल, बुलंद दरवाजा, दीवान ए खास, पंचमहल, ख्वाबगाह, वीरबल समेत अन्य स्मारकों को निहारा।
बता दें कि करण जौहर ने रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि आरएन काव ने ही भारत की खुफिया एजेंसी रॉ की नींव रखी थी। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग कहां होगी, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।