{"_id":"5a842c3a4f1c1b2d068b6933","slug":"diploma-required-for-paravet-posts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब 12वीं पास की पैरावेट पदों पर नहीं होगी नियुक्ति, ये छात्र होंगे योग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 12वीं पास की पैरावेट पदों पर नहीं होगी नियुक्ति, ये छात्र होंगे योग्य
न्यूज डेस्क अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 14 Feb 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब प्रदेश के पशु चिकित्सालयों में वेटरनेरी फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर इंटरमीडिएट युवाओं की नियुक्ति नहीं होगी।
इन पदों के लिए अब डिप्लोमा की अनिवार्यता होने जा रही है। इसके लिए पशुधन विभाग के एक्ट में संशोधन के लिए वेटरनेरी विवि शासन को प्रस्ताव भेज रहा है।
अभी तक पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सालयों में पैरावेट की नियुक्ति के लिए बायो में इंटरमीडिएट युवाओं की नियुक्ति की जाती थी। नियुक्ति उपरांत प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था थी।
तीन साल पहले प्रदेश सरकार ने वेटरनेरी विवि में फार्मासिस्ट और पशु प्रचार अधिकारी के पदों के लिए दो डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत की।

लेकिन प्रदेश सरकार नियुक्ति एक्ट में संशोधन करना भूल गई और अखिलेश सरकार ने जाते-जाते इंटरमीडिएट युवाओं को नियुक्ति दे दी। इससे वेटरनेरी विवि में डिप्लोमा कर रहे छात्र निराश हो गए।
दो दिन पहले वेटरनेरी विवि में आए मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विभागीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आश्वासन दिया कि अब विभाग पैरावेट की नियुक्ति नियमावली में परिवर्तन करेगा।
इस आश्वासन के बाद वेटरनेरी विवि के कुलपति प्रो. केएमएल पाठक एक बार फिर शासन को इस संदर्भ में पत्र भेज रहे हैं, जिससे वेटरनेरी डिप्लोमा को लेकर युवाओं का और रुझान पैदा हो सके।