फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DIOS found teachers absent in inspection

जृला विद्यालय निरीक्षक को निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक

Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
DIOS found teachers absent in inspection
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रठेरा और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिंडौली का निरीक्षण किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रठेरा पर शिक्षक गायब मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा की किसान आंदोलन को लेकर रेलवे स्टेशन टिंडौली पर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तैनाती थी। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिंडौली का निरीक्षण किया। यहां स्टाफ को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इसके बाद वे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रठेरा पहुंचे। यहां केवल चतुर्थश्रेणी कर्मचारी मौजूद मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें शिक्षक: बीएसए
मैनपुरी। बीएसए कमल सिंह ने सोमवार को मैनपुरी विकास खंड के दो स्कूलों सहित बीआरसी बरनाहल का निरीक्षण किया। बीएसए ने बीआरसी पर निर्देश दिए कि सूचनाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। शिक्षक-शिक्षिकाओं को बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए सोमवार को मैनपुरी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर पहुंचे यहां बारिश के बीच बच्चों की संख्या कम थी। प्राथमिक विद्यालय नगला मुकुट में बीएसए को छात्र संख्या कम मिली। बीएसए ने दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि बारिश के बीच भी जो बच्चे आए हैं उन्हें होमवर्क सहित किताबी ज्ञान दिया जाए। बीआरसी बरनाहल पर खंड शिक्षाधिकारी और एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को निर्देश दिए कि सूचनाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed