{"_id":"6a9f13fb6c62911fcb0c3d5f","slug":"dilapidated-electricity-pole-replaced-in-kagarol-agra-news-c-421-1-ag11012-16648-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कागारौल में बदला गया जर्जर विद्युत पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कागारौल में बदला गया जर्जर विद्युत पोल
विज्ञापन
अमर उजाला में एक सितम्बर के अंक में प्रकाशित खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागारौल। कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही जर्जर विद्युत पोल और लटकते तारों की समस्या दूर हो गई है। विद्युत विभाग ने अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद इस पर कार्रवाई की। सोमवार को नया पोल लगाकर तारों को व्यवस्थित किया गया, जिससे निवासियों ने राहत की सांस ली।
अमर उजाला ने एक सितंबर को सिर से टकरा रहे तार... विद्युत विभाग को हादसे का इंतजार शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। सोमवार को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में टीचर्स कॉलोनी में जर्जर पोल को बदला गया। इसके साथ ही नीचे लटक रहे विद्युत तारों को भी व्यवस्थित कर दुरुस्त किया गया। इस कार्रवाई से कॉलोनी के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
कस्बे के रहने वाले राजकुमार शर्मा, हरेंद्र मुदगल, बबलू उपाध्याय, अरविंद शर्मा और धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि लटकते तारों से दुर्घटना का खतरा बना रहता था। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। कई बार शिकायत भी की गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा था। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग ने कार्रवाई की। विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पोल भी बदल दिया गया है।