फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dihuli incident: Now date of November 18 fixed for debate

दिहुली कांड : बहस के लिए अब 18 नवंबर की तारीख तय

Tue, 12 Nov 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dihuli incident: Now date of November 18 fixed for debate
मैनपुरी। फिरोजाबाद के थाना जसराना के दिहुली कांड के मुकदमे में अब 18 नवंबर को बहस होगी। तय तारीख पर किसी भी पक्ष के वकील ने बहस नहीं की है। इस मुकदमे में सुनवाई के दौरान प्रयागराज में अपर जिला जज के न्यायालय में गवाही पूरी हो चुकी है। बहस पूरी होने के बाद इस मुकदमे का फैसला सुनाया जाना है।
विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र के गांव दिहुली के रहने वाले अनुसूचित जाति के 25 लोगों की 18 नवंबर 1981 को बदमाशों के एक गिरोह ने गांव में ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मुकदमे की अपर जिला जज कोर्ट नंबर 21 जिला न्यायालय प्रयागराज में सुनवाई के दौरान गवाही पूरी हो चुकी है। गवाही के बाद अब इस मुकदमे में बहस होनी है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर इस मुकदमे को सुनवाई के लिए मैनपुरी जिला न्यायालय में भेजा गया है।
विज्ञापन


सामूहिक नरसंहार में बच्चों और महिलाओं सहित 24 लोग मौके पर मारे गए थे। एक घायल की उपचार के दौरान फिरोजाबाद के अस्पताल में मौत हो गई थी। बदमाशों ने हत्या करने के बाद लूटपाट भी की थी। रिपोर्ट दिहुली के लायक सिंह ने 19 नवंबर को थाना जसराना में दर्ज कराई थी। थाना जसराना में राधेश्याम उर्फ राधे, संतोष सिंह उर्फ संतोषा के अलावा दो महिलाओं सहित 24 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी। उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश के बाद मुकदमे की सुनवाई मैनपुरी न्यायालय में चल रही है। बहस के लिए अब 18 नवंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed