फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   digvijay singh reaction on Narendra Modi's remark on cow and om in mathura

गाय-ओम की जुमलेबाजी छोड़ देश की अर्थव्यवस्था संभालें प्रधानमंत्री मोदी: दिग्विजय सिंह

Sat, 14 Sep 2019 10:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
digvijay singh reaction on Narendra Modi's remark on cow and om in mathura
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर सरकार झूठी तस्वीर पेश कर रही है। वहां अगर सब कुछ सामान्य होता तो कर्फ्यू क्यों लगता। अब गाय और ओम की जुमलेबाजी छोड़कर प्रधानमंत्री को देश की अर्थव्यवस्था को संभालना चाहिए। 
विज्ञापन


गोवर्धन परिक्रमा करने आए दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कश्मीर अतिसंवेदनशील मुद्दा है। इसका समाधान वाजपेयी के फॉर्मूले पर ही होना चाहिए। कश्मीर में आरक्षण, आरटीआई कानून को लेकर गृहमंत्री अमित शाह पर गलत ब्यान करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह देश में गुजरात मॉडल ऑफ गवर्नेंस चला रहे हैं। इसमें विरोधियों को पकड़ो। उन पर झूठे मुकदमे लगाओ। झूठे मामलों में फंसाओ। गुजरात में इन्होंने ये ही सब किया था, जो अब देश में हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा को मिलता है बीफ इंडस्ट्री से चंदा'

मथुरा में प्रधानमंत्री मोदी की सभा का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि गाय और ओम के नाम से भला किसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। देश में एक मात्र भाजपा को ही बीफ इंडस्ट्री से चंदा मिला है। उन्होंने कहा कि देश गंभीर आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है।

दिग्विजय ने कहा कि दो करोड़ नौकरी देने का वायदा किया था, लोगों को अब नौकरी से निकाला जा रहा है। ऑटो इंडस्ट्री से 10 लाख लोग बाहर हो गए हैं। प्रधानमंत्री को जुमलेबाजी छोड़कर आर्थिक व्यवस्था देखनी चाहिए। डॉ. मनमोहन सिंह के सुझावों पर अमल करना चाहिए। 

इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य ने दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। संगठन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, सोहन सिंह सिसौदिया, आबिद हुसैन, बिहारीकांत तिवारी, महेश रावत, महेंद्र प्रताप गौतम, विनेश सनवाल, मुकेश धनगर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed