फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Digital X-ray system will start soon at seven CHCs of the district

Agra News: जिले के सात सीएचसी पर जल्द शुरू होगी डिजिटल एक्स-रे की व्यवस्था

Mon, 24 Feb 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 24 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray system will start soon at seven CHCs of the district
सीएचसी घिरोर का फोटो। संवाद
मैनपुरी। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि शासन ने जिले के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डिजिटल एक्सरे की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से इसके लिए पहल भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही जिले के इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे की व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में जिले के 10 में से मात्र तीन स्वास्थ्य केंद्र पर ही एक्सरे की व्यवस्था है। सरकार की ओर से जल्द ही सात अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एक्सरे की व्यवस्था शुरू कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। शासन द्वारा एटॉमिक एनर्जी रिसर्च सेंटर बैंगलोर से इसके पंजीकरण के लिए फाइल भेजी गई। जैसे ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होती है जिले के सात सामुदायिक स्वास्थय केंद्रों पर मशीनों की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मशीनों की खरीद के लिए तैयारी शुरू
सीएमओ ने बताया कि एक तरफ जहां शासन की ओर से एक्सरे के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं एक निजी संस्था को डिजिटल एक्सरे मशीन की व्यवस्था कराने का प्रस्ताव दिया गया है। जल्द ही यह संस्था मशीन उपलब्ध कराने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होगी स्थापना
सीएचसी कुचेला, गोदना, सलूक नगर, भांवत, औंछा, किशनी, भोगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed