फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   digital arrest scam call came from Pakistan's number teacher death

UP: पाकिस्तान के नंबर से आया था कॉल, शिक्षिका नहीं समझ सकी चाल...चार घंटे की ऐसी प्रताड़ना; हार्ट अटैक से मौत

Sat, 05 Oct 2024 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 08:29 AM IST
सार

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सरकारी विद्यालय की शिक्षिका को जिस नंबर से डिजिटल अरेस्ट किया गया, वो नंबर पाकिस्तान का है। अब पुलिस अपराधियों की गरिफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
 

विज्ञापन
digital arrest scam call came from Pakistan's number teacher death
सरकारी टीचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डिजिटल अरेस्ट कर शिक्षिका की मृत्यु के मामले में साइबर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इंटरनेट कालिंग से पाकिस्तान के नंबर से शिक्षिका को काॅल किया गया था। जिस खाते में रकम जमा करने के लिए बोला गया था, उसकी आईडी निकलवाई जा रही है। आरोपी की लोकेशन पता करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





 

सुभाष नगर, अलबतिया रोड निवासी शिक्षिका मालती वर्मा के साथ घटना हुई थी। 30 सितंबर को पुलिस अधिकारी की डीपी लगी व्हाट्सएप आईडी के नंबर से काॅल किया गया था। बेटी के सेक्स स्कैंडल में फंसने की बात कहकर 1 लाख मांगे गए थे। दहशत में आई शिक्षिका की 4 घंटे में माैत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामले में साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम को लगाया है। यह पता किया जा रहा है कि काॅल किसने और कहां से किया है। लोग सतर्क रहें, उसके लिए एक डवाइजरी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

ध्यान रखें
अगर, कोई व्हाट्सएप काॅल करके किसी केस में फंसने के बारे में बताकर रुपयों की मांग करता है तो समझ जाएं ठगी कर रहा है। तुरंत काूल काट देना चाहिए। अपने नजदीक के पुलिस स्टेशन पर शिकायत करनी चाहिए। ध्यान रखें कि पुलिस कभी इस तरह से काॅल नहीं करती है। बैंक और बीमा कंपनी का अधिकारी बनकर काॅल करने वालों से सावधान रहें। झांसे में नहीं आए। अपने खाते, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड की जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed