फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Difficulty speaking, swallowing, and breathing; life saved at SN.

Agra News: बोलने-निगलने और सांस लेने में तकलीफ, एसएन में बची जान

Thu, 18 Jun 2026 02:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Difficulty speaking, swallowing, and breathing; life saved at SN.
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी विभाग में गिलियन-बैरे सिंड्रोम की बीमारी से जूझ रहे मरीज ठीक हो गए हैं। इनको करीब दो सप्ताह भर्ती रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. नवनीत अग्रवाल ने बताया कि बीते दो सप्ताह पहले 65 साल के बुजुर्ग सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में संचालित ओपीडी में दिखाने आए। इनके हाथ-पैर कमजोर थे, सांस नहीं ले पा रहे थे। बोलने-निगलने में दिक्कत हो रही थी। इनको आईसीयू में भर्ती किया गया। इनको गिलियन-बैरे सिंड्रोम की परेशानी मिली है। ये न्यूरोलॉजिकल विकार है।
विज्ञापन

उन्हें पांच दिन इंजेक्शन दिए गए। अन्य उपचार भी हुआ। आईसीयू के प्रभारी डॉ. अतिहर्ष मोहन अग्रवाल ने बताया कि मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया, जीवन रक्षक दवाएं भी दीं। सात दिन के बाद मरीज की हालत में सुधार होने पर सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के बनने से अति गंभीर रोगों का भी उपचार और सर्जरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed