{"_id":"657de1d74ae1f06299013e72","slug":"differences-resolved-she-left-with-her-husband-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-9147-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मतभेद हुए दूर, गई पति के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मतभेद हुए दूर, गई पति के साथ
Sat, 16 Dec 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
मतभेद हुए दूर, गई पति के साथ
- परिवार परामर्श केंद्र में तीन दंपतियों में हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई की गई। 57 दंपती के विवादों की सुनवाई करने के बाद तीन दंपती को समझौता होने पर केंद्र से ही विदा करा दिया गया। दो मामलों में समझौता नहीं होने पर मुकदमा चलाने की संस्तुति की गई।
थाना कुरावली के चांदी निवासी विनीता की शादी सुमित कुमार निवासी ग्राम उदयपुर थाना सकीट जिला एटा के साथ 20 अप्रैल 2018 को हुई थी। विवाद के बाद दोनों तीन साल से अलग रह रहे थे। थाना बेवर के मधुपुरी निवासी स्वाती तिवारी की शादी नितिन उर्फ गोलू निवासी ग्राम सिरकुंआ थाना बिधूना औरैया के साथ 24 जून 2019 को हुई थी। विवाद के बाद दो साल से दोनों अलग रह रहे थे।
थाना बिछवां के गांव तिसौली निवासी रीमा देवी की शादी जयसिंह निवासी दरबाह थाना घिरोर के साथ 2018 में हुई थी। दोनों चार साल से अलग रह रहे थे। पीडि़ताओं की शिकायत पर एसपी ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए शिकायतों को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। शनिवार को उनके बीच समझौता होने पर केंद्र से ही विदा कर दिया गया। केंद्र प्रभारी मधु यादव, रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, आराधना गुप्ता, मंजूषा चौहान, सरिता जैन, कल्यान सिंह, कुसुम चाहर, ज्योती मौजूद रहे।