फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DIET Records Missing BTC Teachers Struggle as CTET Deadline Approaches

UP: डायट में नहीं है सत्र 2004 के अलावा अन्य अंकतालिकाएं, विशिष्ट BTC शिक्षक परेशान; जानें वजह

Fri, 12 Dec 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Dec 2025 09:40 AM IST
सार

डायट में अंकों का ब्योरा न मिलने से विशिष्ट बीटीसी शिक्षक परेशान हैं। वे कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन यहां सत्र 2004 के अलावा अन्य सत्रों की अंकतालिकाएं (अवार्ड) उपलब्ध ही नहीं हैं। प्राचार्य कार्यालय से इसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
DIET Records Missing BTC Teachers Struggle as CTET Deadline Approaches
शिक्षक सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अलीगढ़ से गायब हुईं अंकतालिकाओं के बाद से प्रदेशभर के विशिष्ट बीटीसी शिक्षक परेशान हैं। परिषदीय विद्यालयों में वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को दो साल में टीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। इधर, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि जारी कर दी है।
विज्ञापन


सीटेट के आवेदन में विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को अपने अंक भी दर्ज कराने हैं। लेकिन विशिष्ट बीटीसी कराने वाले संस्थान डायट में इन अभ्यर्थियों की अंकतालिकाएं ही नहीं हैं। ऐसे में कार्यवाहक प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी को पत्र लिखकर अंक (अवाॅर्ड ब्लैंक) उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इसके बाद ही आवेदन करने वालों को अंक बताया जा सकेगा। कार्यवाहक प्राचार्य का कहना है कि एक-दो दिन में अंक सूची कार्यालय को प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके बाद आवेदकों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


नहीं आती है अंकतालिका
विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षुओं की अंकतालिका जारी नहीं की जाती। बल्कि विभाग की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इसमें अभ्यर्थी का नाम, क्रमांक, अनुक्रमांक, श्रेणी का उल्लेख होता है। प्रत्येक डायट को अंकों की सूची (अवाॅर्ड ब्लैंक) उपलब्ध कराने का नियम है, जो विभागीय दस्तावेज (रिकॉर्ड) के लिए होता है। पहली बार अभ्यर्थियों से उनके अंकों का ब्योरा मांगा जा रहा है, इससे यह दिक्कत हो रही है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed