{"_id":"5e83746e8ebc3e77a45bae49","slug":"died-kasganj-news-agr436116397","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय मासूम की गटर के टैंक में गिर कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज के गंजडुंडवारा में गटर के टैंक में गिर कर मौत का शिकार हुए मासूम लवली का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
गंजडुंडवारा। कस्बा के पास ग्राम नगला नुनैर में एक 5 वर्षीय मासूम की गटर के टैंक में गिरने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ग्राम नगला नुनैर निवासी छत्रपाल का शौचालय बन रहा है। इसके लिए घर के मुख्य द्वार के बाहर टैंक का निर्माण करवाया जा रहा है। उनके घर के सामने ही राजेंद्र का परिवार रहता है। मंगलवार सुबह राजेंद्र का बेटा लवली घर से खेलने निकला था। वापस नहीं आने पर परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की। बाद में टैंक में उसका शव मिला। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले भी कुछ बच्चे टैंक में नहाते रहे थे।
इसी के चलते उनका बेटा भी खेलते-खेलते टैंक के पास पहुंच गया और गिरने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पहले किसी की नजर पड़ जाती तो उसे बचाया जा सकता था। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी तरह की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।