{"_id":"6661f4b715528628030e3ea3","slug":"didnt-even-buy-the-goods-and-withdrew-the-government-lawyer-from-the-firm-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-118597-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सामान खरीदा भी नहीं और फर्म से वापस ली सरकारी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सामान खरीदा भी नहीं और फर्म से वापस ली सरकारी धनराशि
Thu, 06 Jun 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
पंकज मिश्र
मैनपुरी। ओडीएफ योजना के तहत सामान तो खरीदा नहीं। सामान की सप्लाई करने वाली फर्म के संचालक के खाते में डाली गई 2.80 लाख की सरकारी धनराशि को पंचायत सचिव ने जबरन फर्म संचालक से निकलवाकर अपने पास ले ली है। धनराशि का वाउचरों में मिलान नहीं हो रहा है। फर्म संचालक ने डीएम से शपथ पत्र सहित शिकायत करके सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।
तहसील सदर के गांव जरामई के रहने वाले पंकज सागर सुमन ट्रेडिंग कंपनी तथा सुमन ट्रेडर्स एंड सप्लायर का संचालन करते हैं। वह ओडीएफ योजना के तहत ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले काम के सामान की आपूर्ति करते हैं। संचालक का कहना है कि विकासखंड मैनपुरी में तैनात पंचायत सचिव आशू यादव ने उनकी फर्म से बिना काम कराए खाते में चार बार में 2.80 लाख की सरकारी धनराशि डाल दी। दबाव बनाकर पूरी धनराशि जबरन फर्म के संचालित खाते से निकलवाकर अपने पास रख ली है।
संचालक पंकज सागर ने डीएम को शपथ पत्र सहित शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि 28 जनवरी 2020 को फर्जी बिल बुक के वाउचरों के आधार पर चार बार में 82887, 13500, 89793 तथा 93906 रुपया फर्म के खाते में डाला। बाद में दबाव बनाकर 30 जनवरी 2020 को सारी धनराशि निकाल ली। पंचायत सचिव द्वारा दिखाए गए वाउचरों का फर्म के वाउचरों से मिलान नहीं हो रहा है। शिकायत करने पर पंचायत सचिव धमकी दे रहा है। संचालक ने डीएम से किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- --
छह ग्रामसभाओं का है चार्ज
मैनपुरी। पंचायत सचिवों की जिले में कमी है। इसके चलते एक एक पंचायत सचिव के पास कई ग्राम पंचायतों का चार्ज है। प्रधानों के कहने पर अधिकारी अपने चहेते पंचायत सचिवों को बड़ी ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवो का चार्ज दे देते हैं। आशू यादव के पास भी मैनपुरी विकासखंड की ग्राम पंचायत कीरतपुर, कांकन, सगौनी, अंगौथा, धरमांगदपुर, जौराई का पंचायत सचिव का चार्ज है।