फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diamond ring theft at Agra’s DoubleTree by Hilton

हाई-प्रोफाइल चोरी: इस शानदार होटल में रुकी थी महिला, कमरे से गायब हो गई10 लाख की हीरे की अंगूठी; केस हुआ दर्ज

Wed, 12 Nov 2025 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 11:08 AM IST
सार

आगरा के  ताजगंज क्षेत्र स्थित होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में रुकी महिला की हीरे की अंगूठी कमरे से चोरी हो गई। मामले में पीड़िता ने हाउसकीपिंग स्टाफ की महिला और एक युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Diamond ring theft at Agra’s DoubleTree by Hilton
होटल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में कमरा लेकर रुकी महिला की हीरे और चांदी की अंगूठी चोरी हो गईं। आरोप है कि होटल स्टाफ ने बिना अनुमति के कमरे का लॉक खोला था। सामान बाहर रखने के दौरान चाेरी की। शिकायत पर पुलिस ने हाउसकीपिंग स्टाफ की महिला और एक युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जिला इंदौर के ओशियन पार्क, एच ब्लॉक निवासी श्वेता शर्मा ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 5 नवंबर को होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। वह कमरा नंबर 3237 में ठहरी थीं। 7 नवंबर को उन्हें चेक आउट करना था। कमरे में आराम के दौरान उन्होंने अपनी तीन हीरे और एक चांदी की अंगूठी उतारकर तकिया के नीचे रख दीं। इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये थी। चेक आउट करने से कुछ देर पहले वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने कमरा नंबर 3230 में चली गईं।
विज्ञापन



20 मिनट के बाद लौटकर वापस कमरे में आ गईं। तब तकिया के नीचे अंगूठियां गायब थीं। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शिकायत की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि हाउसकीपिंग स्टाफ की महिला राधा और होटल के पेंटर विपिन ने कई बार बिना अनुमति के कमरे में प्रवेश किया। उन्होंने होटल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। एसीपी पीयूषकांत राय ने बताया कि केस दर्ज कर थाना पुलिस जांच में लगी है। कर्मचारियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed