फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhoni will do sky diving

पैराशूट के साथ आसमान से छलांग लगाएंगे धोनी

Fri, 07 Aug 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Fri, 07 Aug 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
dhoni will do sky diving
खतरों से खेलने के शौकीन वन-डे में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब रोमांच से भरी पैराशूट जंपिंग सीखना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने गुरुवार को आगरा में आर्मी के पैरा ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में हाजिरी दर्ज कराते ही बड़ी फुर्ती दिखाते हुए ग्राउंड प्रैक्टिस शुरू कर दी है। अपने अनोखे अंदाज में बल्ले को जोर से घुमाते हुए हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के लिए मशहूर माही एयरफोर्स के जहाज से पैराशूट के साथ आसमान से छलांग भी लगाएंगे। ग्राउंड प्रैक्टिस पूरी होने पर उन्हें मलपुरा के पैरा ड्रापिंग जोन में तीन जंप कराई जाएंगी।
विज्ञापन


पैराशूट जंपिंग सीखने के लिए धोनी बुधवार को ही ताजनगरी पहुंच गए थे। गुरुवार शाम पीटीएस में हाजिरी दर्ज कराई। बगैर वक्त गंवाए उन्होंने ग्राउंड ट्रेनिंग शुरू कर दी। उन्हें सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दे रखी है। सूत्रों का कहना है कि उनका पूरा प्रोग्राम पहले से ही तय हो गया था। इसलिए आते ही प्रैक्टिस में लग गए। इसके लिए पीटीएस में भी पहले से तैयारी थी। स्कूल के इंस्ट्रक्टर ने उन्हें बताया कि पैराशूट जंपिंग में किन किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। पहले दिन पैराशूट को लेकर जमीन पर दौड़ लगाने की ट्रेनिंग कराई गई। 
विज्ञापन


रिहर्सल करके इसमें परफेक्ट हो जाने के बाद ही उन्हें पैराशूट के साथ आसमान से छलांग लगाने का मौका दिया जाएगा। धोनी की तैयारी पैराट्रूपिंग की बारीकियां सीखने की है। वे मंझे हुए पैराट्रूपर बनना चाहते हैं। इसके चलते उनकी प्रैक्टिस 10 से 15 दिन चल सकती है। ग्राउंड ट्रेनिंग के बाद एयर ट्रेनिंग होगी। इसमें बताया जाएगा कि पैराशूट के साथ छलांग किस तरह से लगाई जाती है ? इसके बाद मलकपुरा स्थित पैरा ड्रॉपिंग जोन में तीन जंप कराई जाएंगी। धोनी का यह कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। धोनी इससे पहले सेना में निशानेबाजी भी सीख चुके हैं। इसके अलावा उन्हें कार और बाइक ड्राइविंग का भी शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed