फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhoni played role of teacher, teach lesson of decipline

माही ‘मास्साब’ ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Sun, 23 Aug 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 23 Aug 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
dhoni played role of teacher, teach lesson of decipline
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को एक टीचर की भूमिका में नजर आए। सेंट क्लेयर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय-3 में विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम का पाठ पढ़ाया। नियमित पढ़ाई करने के साथ पाठ्यक्रम के रिवीजन पर विशेष ध्यान देने को कहा। खुद के प्रति ईमानदार रहने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


सेना के यूनिफार्म में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र धोनी दोपहर एक बजे सेंट क्लेयर्स स्कूल पहुंचे। उनको देखते ही धूप में देर से बैठे सैकड़ों छात्र-छात्राओें के चेहरे खिल उठे। मंच पर प्रिंसिपल फॉदर डेनिस डिसूजा ने अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके बाद धोनी ने माइक संभाला और धूप में बैठकर इंतजार करने के लिए विद्यार्थियों का शुक्रिया अदा किया। बच्चों के बीच पहुंचना खुद की खुशनसीबी बताई। कहा कि स्कूल के दिन सबसे अच्छे होते हैं, वह हमेशा अपने स्कूल के दिनों को याद करते हैं।
विज्ञापन


धोनी ने विद्यार्थियों से इन दिनों को भरपूर एंज्वाय करने को कहा। साथ टीचर्स, अभिभावक और सीनियर की बातों पर गौर करने, उसको अमल में लाने की सलाह दी। पढ़ाई के साथ खेल और शारीरिक शिक्षा को भी जरूरी बताया। स्कूल की हेडगर्ल ने धोनी को बुके और प्रिंसिपल ने स्मृति चिह्न भेंट किया। 1:13 बजे वह रवाना हो गए। चार-छह बच्चों को ही उनका आटोग्राफ मिल सका। कैप्टन कूल को अपने बीच पाकर ही बच्चे बहुत उत्साहित थे। धोनी ने समय के अभाव में बच्चों से संवाद तो नहीं किया, लेकिन मंच पर उपस्थिति के दौरान कई बार हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन स्वीकारा। मंच पर उनके साथ फादर जान फरेरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने भी पैसे ले लो बस धोनी से मिलवा दो
महेंद्र सिंह धोनी को सेंट क्लेयर्स पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचना था। केंद्रीय विद्यालय के अलावा एक और स्कूल में कार्यक्रम होने के समय में शनिवार को परिवर्तन कर दिया गया। अभिभावक परेशान न हों, इसके लिए अभिभावकों को स्कूल की ओर से मैसेज भेज धोनी के कार्यक्रम की जानकारी दी गई। फिर क्या अभिभावकों का फोन आना शुरू हो गया। एक ने प्रिंसिपल से धोनी से मिलने के एवज में कितने भी पैसे देने की बात कही। कुछ अभिभावक प्रिंसिपल से सिफारिश करने के लिए उनके आफिस तक पहुंच गए। हालांकि किसी को भी धोनी से मिलने का अवसर नहीं मिला।

‘संभालकर रखूंगा धोनी के आटोग्राफ वाला बैट’   
सेंट क्लेयर्स में धोनी ज्यादा देर नहीं रुके, इससे बच्चे आटोग्राफ नहीं ले पाए। चार-छह बच्चे मंच पर पहुंच गए, आटोग्राफ ले लिया। कक्षा पांच के छात्र हर्ष सिरोही के बैट पर धोनी का आटोग्राफ देखने के लिए बच्चों में उत्सुकता रही। हर्ष ने कहा कि वह बैट को संभाल रखेगा और अपने साथियों को दिखाएगा। कक्षा पांच की छात्र सूर्यांश धोनी से हाथ मिलाकर गदगद था।



खूब पढ़ो और खूब खेलो
आगरा। सेंट क्लेयर्स से पहले महेंद्र सिंह धोनी केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 पहुंचे। यहां काफी समय बिताया। विद्यार्थियों से कहा कि वह खूब पढ़ें, खूब खेलें और राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनें। गुरुओं का सम्मान करने का भी संदेश दिया। शारीरिक रूप से अक्षम बच्चे का भी उत्साहवर्धन किया। कहा कि वह शारीरिक अक्षमता को अपनी कमजोरी न समझे और पूरे मनोबल से आगे बढ़े, सफलता कदम चूमेंगी। यहां विद्यार्थियों को उन्होंने आटोग्राफ दिया। प्रधानाचार्या प्रभा गौड़ ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन, जयपुर संभाग के उपायुक्त जयदीपदास, आगरा संभाग के सहायक आयुक्त डा. अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed