{"_id":"663749c51f9724716a01aead","slug":"dharmendra-yadav-s-statement-on-uproar-in-mainpuri-said-country-knows-how-much-we-respect-maharana-pratap-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी के हंगामे पर धर्मेन्द्र यादव का बयान, बोले- महराणा प्रताप का कितना सम्मान करते हैं देश जानता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी के हंगामे पर धर्मेन्द्र यादव का बयान, बोले- महराणा प्रताप का कितना सम्मान करते हैं देश जानता है
Sun, 05 May 2024 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 May 2024 02:34 PM IST
सार
पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के लोग जान बूझकर ऐसे षड़यंत्र रच रहे हैं। वे समझते हैं कि ऐसा करके चुनाव में उन्हें फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में अखिलेश यादव के रोड शो के बाद करहल चौराहे पर हंगामा हुआ। बताया गया कि यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा का रोड शो में शामिल लोगों ने अपमान किया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने सपा के 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव का पहला बयान आ गया है। उन्होंने कहा कि देश के लोग जानते हैं कि समाजवादी के लोग महाराणा प्रताप का कितना सम्मान करते हैं।
घिरोर पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हार से बौखला गए हैं। वे सोचते हैं कि ऐसे कार्य करने से उनका फायदा होगा, तो ये उनकी गलतफहमी है। क्योंकि पूरा देश जानता है कि अखिलेश यादव की सरकार में महाराणा प्रताप की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हार से बौखला गए हैं। वे सोचते हैं कि ऐसे कार्य करने से उनका फायदा होगा, तो ये उनकी गलतफहमी है। क्योंकि पूरा देश जानता है कि अखिलेश यादव की सरकार में महाराणा प्रताप की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया था।
विज्ञापन