फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhanteras 2019 Shopping Timing Shubh Muhurat and Puja Vidhi

Dhanteras: आटे का दीपक जलाकर मिटाये सभी अंधकार, धन त्रयोदशी का यह है शुभ समय

Fri, 25 Oct 2019 04:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Oct 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2019 Shopping Timing Shubh Muhurat and Puja Vidhi
धनतेरस शुभ मुहूर्त - फोटो : dhanteras
सनातन धर्म में दीपोत्सव पर्व के पांच दिन विशेष महत्व रखते हैं। जिनमें व्यक्ति के जीवन का संदेश भी छिपा है। पहला दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और यमराज की पूजा का होता है।
विज्ञापन


इस दिन आटे का दीपक जलाकर देवताओं की आराधना करने से उनकी कृपा बरसती है। सोरों के पंडित रामखिलावन शास्त्री का कहना है कि धन त्रयोदशी पर एक बर्तन में अन्न रखें और उस पर आटे का दीपक बनाकर तेल या घी से जलाएं। यह दीपक घर की दक्षिण दिशा में रखें। क्यों कि दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज हैं और यह दिशा पितरौ की मानी गई है। 
विज्ञापन


यह है शुभ समय
धन त्रयोदशी की पूजा व खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम 7:08 बजे से है। जो 1:05 मिनट तक अवधि तक शुभ रहेगा। 8:13 बजे तक पूजा अर्चना करने वालों को शुभ काल में पूजा का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धन वर्षा के लिए धनतेरस का बाजार तैयार हो चुका है। एटा-कासगंज में इस दीपावली करीब 100 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक बाजार के व्यापारियों को सबसे ज्यादा बेहतरी की उम्मीद है।

इनके पास धनतेरस की बुकिंग काफी आ चुकी हैं। बर्तन विक्रेताओं के चेहरे पर राहत दिख रही है क्योंकि धनतेरस पर सबसे ज्यादा बिक्री उसकी ही होती है। दो दिन पहले से ही बर्तन की दुकानों पर भीड़ आ रही है। 

गुरुवार को सोने के दाम 38150 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी के दाम 46000 रुपये किलो रहे। बीते दो-तीन दिन में सोने में आई तेजी से सराफा व्यापारी परेशान हैं। पूजन सेट, टंकियां, डिनर सेट, थाली समेत तमाम बर्तनों की जमकर खरीद शुरू हो चुकी है।

स्टील के साथ लोग मेटल और एल्यूमिनियम के बर्तनों को भी पसंद किया जा रहा है। पटाखा बाजार भी सजकर तैयार हो रहा है। मिठाई, पूजन, सजावटी सामान, झाड़ू, दीपक और मालाओं को खरीदा जा रहा है। मंदी से परेशान व्यापारियों को धनतेरस पर करीब 100 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed