फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhaan khareed

गंदगी और जलभराव से जूझ रहे जुलापुरी के लोग

Tue, 06 Oct 2020 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
dhaan khareed
मोहल्ला जुलापुरी में जलभराव और गंदगी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। करहल रोड स्थित मोहल्ला जुलापुरी के लिए गंदगी और जलभराव नासूर बन गया है। मोहल्ले में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पानी गलियों और प्लाटों में भर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पीछे मोहल्ला जुलापुरी में लंबे समय से लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आते हैं। लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने की चिंता सता रही है। सभासद से लेकर अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष तक से समस्याओं का समाधान कराने के लिए शिकायतें की गईं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कहने को तो जुलापुरी शहर का हिस्सा है, लेकिन हालात गांव से भी बदतर हैं। शिकायत करने पर कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।
विनय कुमार
जुलापुरी में एक नहीं कई स्थानों पर जलभराव रहता है। जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। इससे मलेरिया, डेंगू सहित अन्य बीमारियां फैल सकती हैं।
गौरव सिंह
मोहल्ले में कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। गलियों में पूरे दिन गंदगी फैली रहती है, जिसे जानवर सड़कों पर फैला देते हैं।
कुसुमा देवी
जलनिकासी और गंदगी हटवाने के लिए अधिकारियों से कई बार लिखित में भी कहा गया। हर बार लोगों की मांग अनसुनी करने से मोहल्ले में बीमारियां फैल सकती हैं।
मीना देवी
मोहल्ले में जलनिकासी और साफ सफाई का इंतजाम कराया जाएगा। जल्द ही सफाईनायक को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
- लालचंद भारती, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed