फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhaan khareed

धान खरीद के लिए पंजीकृत कराए गए 47 गाटा निरस्त

Sun, 20 Sep 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
dhaan khareed
कासगंज। सरकारी क्रय केंद्रों पर होने वाली धान की खरीद के लिए कराए जा रहे पंजीकरण के सत्यापन में आधे से ज्यादा गाटा फर्जी निकल रहे हैं। अब तक 47 गाटा निरस्त किए जा चुके हैं। अब इन गाटा के किसान खरीद केंद्रों पर अपना धान नहीं बेच सकेंगे।
विज्ञापन

जिला में धान की खरीद के लिए 15 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर किसान पंजीकरण के बाद ही अपना धान बेच सकते हैं। किसानों ने धान खरीद के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान उन्हीं गाटा का पंजीकरण कर सकते हैं जिनमें उनके द्वारा धान की फसल उगाई जा रही है लेकिन किसान पंजीकरण कराते समय उन गाटा को भी भर रहे हैं जिनमें उनके द्वारा धान की फसल उगाई ही नहीं गई है। शासन से धान खरीद में विचौलियों को रोकने के लिए पंजीकरण के सत्यापन का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

धान खरीद का समय नजदीक आते ही पंजीकरण का सत्यापन शुरू हो गया है। सत्यापन में काफी चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। किसानों के द्वारा कराए गए पंजीकरण में आधे से ज्यादा गाटा फर्जी निकल रहे हैं। गाटा फर्जीबाडे़ में सबसे खराब हालात सहवार तहसील क्षेत्र के सामने आए हैं। इस क्षेत्र में 12 किसानों ने 88 गाटा पंजीकृत कराए हैं जिनमें से 33 का सत्यापन हो चुका है। इनमें से 25 गाटा फर्जी निकले हैं। पटियाली तहसील में 22 किसानों ने 113 गाटा पंजीकृत कराए हैं। इनमें से 41 की जांच हो चुकी हैं। जिनमें 19 गाटा फर्जी पाए गए हैं। कासगंज तहसील में 49 किसानों ने 228 गाटा पंजीकृत कराए हैं। इनमें से 9 की जांच के बाद 3 गाटा फर्जी निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed