{"_id":"603541ea8ebc3ee975200cd0","slug":"devraha-ashram-devraha-ashram-vrindavan-kumb-mela-kumb-mela-2021-kumb-mela-news-kumbh-mela-news-kumbh-mela-2021-kumbh-sahi-snan-kumbh-sahi-snan-27-february-vrindavan-news-agr481987668","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को कुंभ नहीं देवहरा बाबा समाधि की झिलमिलाहट कर रही आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को कुंभ नहीं देवहरा बाबा समाधि की झिलमिलाहट कर रही आकर्षित
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ में मंत्रणा करते संत गण।
- फोटो : MATHURA
वृंदावन (मथुरा)। कुंभ को आरंभ हुए एक सप्ताह हो चुका है। इस दौरान संतों के आने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। अभी भी अनेक पंडाल सज रहे हैं। लेकिन, इस दरम्यान कुंभ क्षेत्र का मुख्य आकर्षण रात के वक्त देवरहा बाबा आश्रम की झिलमिलाहट बनी हुई है। स्थानीय और आसपास के लोग आश्रम की इस प्रकाश व्यवस्था को देखने के लिए कुंभ क्षेत्र पहुंच रहे हैं।
वृंदावन कुंभ का पहला शाही स्नान 27 फरवरी को हैं। संभावना बताई जा रही है कि इसी के साथ कुंभ में संत और भक्तों की भीड़ नजर आने लगेगी। इससे पहले अखाड़े और खालसा के पंडाल सज रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संगठन और मंदिर आश्रम भी अपने शिविर सजाने में जुटे हैं। वर्तमान में वृंदावन और आसपास के लोगों को यमुना किनारे स्थित देवरहा बाबा आश्रम अपनी और आकर्षित कर रहा है। इसमें अधिकांश लोग आश्रम की भव्य प्रकाश व्यवस्था को निहारकर वापस लौटते हैं।
कुंभ क्षेत्र में खामोश रहता है मोबाइल
वृंदावन कुंभ में आते ही मोबाइल खामोश हो जाता है। बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियों का नेटवर्क यहां काम नहीं करता है। इससे श्रद्धालु ही नहीं साधु-संत भी परेशान हैं। बड़ी संख्या में लोग मोबाइल सिम भी बदल रहे हैं। लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी संचार सेवा के मामले में स्थिति बहुत खराब है।