फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees will play Holi with Maa Ganga and Lord Varana

Agra News: मां गंगा और भगवान वराना के संग भक्त खेलेंगे होली

Mon, 17 Mar 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Devotees will play Holi with Maa Ganga and Lord Varana
सोरोंजी। तीर्थनगरी में होली पर्व लगातार मनाया जा रहा है। रंग पंचमी पर आओ गंगा वराह संग होली महोत्सव संपन्न होने के बाद 40 दिवसीय होली पर्व का समापन होगा। वसंत पंचमी पर वराह मंदिर में भक्तों ने होली खेलकर होली पर्व का शुभारंभ किया और यह सिलसिला तभी से जारी है।
विज्ञापन

अब 19 मार्च को रंग पंचमी के दिन भव्य शोभायात्रा मां गंगा व भगवान वराह की झांकियों के साथ निकाली जाएगी। तीर्थनगरी में हुरियारे जमकर अबीर गुलाल उड़ाएंगे। हेलीकॉप्टर से झांकियों व हुरियारों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। तीर्थ में आयोजन को लेकर होर्डिंग लगाए गए हैं और आयोजन की तैयारियां निरंतर जारी हैं। गंगा भक्ति समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति दे दी है। रंगपंचमी की सुबह 9 बजे हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। उन्होंने बताया कि रंगपंचमी महोत्सव के मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस सीमा उपाध्याय रहेंगी। शोभायात्रा का उद्घाटन गंगावराह महासभा के अध्यक्ष सुनील तिवारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed