फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees took the help of train instead of bus to reach Ganga Ghat.

Agra News: गंगा घाट पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं ने बस की जगह लिया रेल का सहारा

Mon, 02 Sep 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Devotees took the help of train instead of bus to reach Ganga Ghat.
कासगंज। सोमवती अमावस्या पर बढ़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे। ट्रेनों से गंगा घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालु यात्रियों की संख्या अधिक रही। हालांकि रोडवेज ने संभावित भीड़ के चलते अतिरिक्त बसों को लगाया। बसों के फेरे भी बढ़ाए। श्रद्धालु रोडवेज व ट्रेन के अलावा निजी वाहनों कारों व दोपहिया वाहनों से भी गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे।
विज्ञापन

कासगंज जंक्शन से सोरोंजी और कछला के लिए सीधी ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों में रोडवेज से किराया भी कम रहता है। इसके चलते ट्रेनों से गंगा घाट तक पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। सुबह से ही ट्रेन में सवार होने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सुबह कछला गंगा घाटा, सोरोंजी हरि की पौड़ी की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी। रोडवेज ने इन यात्रियों के लिए सुबह के समय तीन बसों को लगाया था। बसों के फेरे भी बढ़ाए। अन्य डिपो की बदायूं की ओर जाने वाली बसों में भी यात्री सवार हुए। इससे यात्रियों की भीड़ बस स्टैंड पर कम नजर आई। दोपहिया वाहनों से जाने वाले यात्री भी खासी रहे।
विज्ञापन

बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु यात्रियों की भीड़ होने की संभावना को देखते हुए पहले से ही बसों का इंतजाम किया था। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी गई हैं। जरूरत के अनुसार बसों के फेरे भी बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed