फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees take a dip in Ganga on Mauni Amavasya

Agra News: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Sat, 10 Feb 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip in Ganga on Mauni Amavasya
कासगंज/सोरोंजी। माघ मास की मौनी अमावस्या के मौके पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। कछला, कादरगंज, हरि की पौड़ी स्थित गंगाघाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। इनमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित अन्य दूरदराज इलाकों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु भी शामिल थे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना और दानपुण्य किया। इस दौरान हर-हर गंगे के जयकारे लगते रहे। श्रद्धालुओं ने ठंड के बीच हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही हरि की पौड़ी में गंगा स्नान किया। गंगा स्नान से पूर्व श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों से अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए पूजन व अनुष्ठान कराया। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर व गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा की। हरि नाम का संकीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को वस्त्र अनाज आदि का दान किया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्राधीश वराह मंदिर पहुंचकर भगवान वराह के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया एवं अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि का आशीष मांगा। श्रद्धालुओं ने बालाजी दरबार, रघुनाथजी, सोमेश्वर दरबार, सिद्ध हनुमान, द्वारिकाधीश, मानस मंदिर, शनि मंदिर, सिद्ध विनायक, राधा कृष्ण, गंगा माता आदि मंदिरों में भी दर्शन पूजन किए। श्रद्धालु योगमार्ग स्थित संतों के आश्रम महेश दयानंद सोहम आश्रम, प्रेमी बाबा आश्रम, भक्त आश्रम, अमृतानंद आदि आश्रमों में भी पहुंचे जहां संतों के लिए अन्न क्षेत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed