फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees queuing outside Banke bihari temple of vrindavan

कोरोना के खौफ पर आस्था भारी: बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन को भक्तों की लगी कतार

Fri, 16 Apr 2021 06:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 06:22 PM IST
सार

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन
Devotees queuing outside Banke bihari temple of vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना को लेकर देशभर में कोहराम मचा हुआ है। दिन प्रतिदिन गंभीर होती स्थिति के मद्देनजर रोज नए दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। प्रदेश में रविवार का पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस माहौल में भी कोरोना के खौफ पर आस्था भारी है। 

विज्ञापन


इसकी बानगी बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में देखने को मिल रही है। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार को ठाकुर जी के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद प्रवेश 
तीर्थनगरी वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन की लालसा में प्रत्येक दिन हजारों भक्तों का आगमन होता है। इसे नियंत्रित करने के लिए ही इसी सप्ताह मंदिर प्रबंधन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं के लिए मास्क भी अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार लगी। हालांकि यह संख्या अन्य दिनों के मुकाबले कम थी, लेकिन इस माहौल में सभी को चौंका रही थी। सभी श्रद्धालु मास्क लगाकर ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे थे। 

जिला प्रशासन ने मंदिर में फूल माला और प्रसाद ले जाने पर रोक लगाई है। वहीं मंदिर प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत मंदिर में सैनिटाइजेशन का खास प्रबंध किया है। कई बार मंदिर परिसर में सैनिटाइजेशन किया गया। 
 


वृंदावन: कोरोना के कारण बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश की नई व्यवस्था लागू, भक्तों की लगी कतार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed