फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees performed Jalabhishek of Mahadev, the environment reverberated with Bam-Bam Bhole

Agra News: श्रद्धालुओं ने किया महादेव का जलाभिषेक, बम-बम भोले से गूंजायमान हुआ वातावरण

Mon, 07 Aug 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek of Mahadev, the environment reverberated with Bam-Bam Bhole
कासगंज। पुरुषोत्तम सावन मास के तीसरे सोमवार को जिलेभर में शिव भक्ति की धारा बही। शिवालय हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जय घोष से गूंजते रहे। शिव भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धा व आस्था के साथ महादेव का पंचामृत एवं गंगाजल से अभिषेक किया और बेलपत्र, भांग, धतूरा सहित पूजा सामग्री समर्पित की। कांवड़ियों ने भी भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया । जिलेभर में शिव मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। हाथों में सजी पूजा की थाली, जल कलश लिए मंदिरों की ओर जाते भक्तों के उत्साह का अतिरेक देखते ही बन रहा था। ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए भक्त शिव मंदिरों की ओर जा रहे थे। भक्तों ने शिव मंदिरों में पहुंचकर देवाधिदेव को मनाने के लिए उनके प्रिय बेलपत्र, भांग, धतूरा सहित अन्य पूजा सामग्री समर्पित की। शहर के भूतेश्वर मंदिर, चामुंडा माता मंदिर के शिवमंदिर, मालगोदाम रोड, प्रभु पार्क शिवमंदिर, गली शिवालय शिव मंदिर, रेलवे रोड शिव मंदिर, खिड़किया मोहल्ला शिवमंदिर, प्रभु पार्क स्थित शिव मंदिर सहित शहर की गली-मोहल्लों में स्थापित शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। लहरा एवं कछला गंगा घाट से बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल की कांवड़ लेकर शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed