फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees danced to devotional songs at the Shyam Sankirtan festival.

Agra News: श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजनों पर झूमे भक्त

Mon, 05 Jan 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to devotional songs at the Shyam Sankirtan festival.
श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजन गाते गायक
आगरा। नए साल के उपलक्ष्य में द आगरा जैमिंग क्लब एवं इस्कॉन की ओर से अमर विहार दयालबाग में रविवार को श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्याम प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। भजनों की अमृत वर्षा में डूबे सैकड़ों कृष्ण भक्त देर शाम तक डुबकी लगाते रहे और हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे रामा हरे रामा, रामा रामा हरे हरे की मधुर धुनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

वाद्ययंत्रों की मधुर धुन के बीच जब श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी..., गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो..., काली कमली वाला मेरा यार है..., रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम आदि भजन कार्यक्रम स्थल पर गूंजे तो संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। हर जुबां राधा-श्याम का गुणगान करने लगी। भजन गायकों के सुर में सुर मिलाते श्यामप्रेमी कृष्ण भक्ति में लीन होकर झूमते रहे।
विज्ञापन

इस्कान से जुड़ीं अशु मित्तल ने बताया कि नव वर्ष का स्वागत प्रभु श्रीकृष्ण के नाम-स्मरण और संकीर्तन से ही संभव है। संगीत जब भक्ति से जुड़ता है तो वह आत्मा को शुद्ध करने का माध्यम बन जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी और समाज को सकारात्मक, आध्यात्मिक दिशा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण का नाम लेने से मन में शांति, हृदय में प्रेम और जीवन में संतुलन बना रहता है। नए साल की शुरुआत यदि हरिनाम से हो तो पूरा वर्ष प्रभु की कृपा और आनंद से परिपूर्ण रहता है। कहा कि सामूहिक संकीर्तन से आपसी प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक एकता का भाव प्रबल होता है। संयोजक आर्या गर्ग और रिया अग्रवाल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed