फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees danced in the trail of Khatu Shyam

Agra News: खाटू श्याम की निशान यात्रा में झूमे भक्त

Fri, 08 Sep 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced in the trail of Khatu Shyam
खाटू श्याम की निशान यात्रा में झूमे भक्त
विज्ञापन

- खाटू श्याम मंदिर में चलते रहे भजन कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नगर में खाटू श्याम मंदिर की स्थापना के बाद शुक्रवार को निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। खाटू श्याम के भजनों पर भक्त निशान यात्रा में झूमते दिखे। निशान यात्रा नगर भ्रमण के बाद खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।

निशान यात्रा का शुभारंभ शहर के श्यामा श्यामा श्याम मंदिर से हुआ। यहां से भक्त खाटू श्याम के निशान और झंडे के साथ शहर भ्रमण के लिए निकले। शहर भ्रमण के दौरान भक्त खाटू श्याम के गीतों पर झूमते हुए नजर आए। शहर के ओम भंडार वाली गली स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर निशान यात्रा का समापन हुआ। मंदिर में हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा आदि गीतों पर भक्त झूमते देखे गए। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। देर रात तक भक्त यहां बाबा की भक्ति में डूबे हुए देखे गए। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर साहिल गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, आयुष सक्सेना, राजू पेंटर, मुकेश कुमार, दीपक बाथम, अमित गुप्ता, रघुवीर सिंह, राजवीर सिंह आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed