फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotees car accident on Nandishwar hill in mathura

नंदीश्ववर पहाड़ी पर ब्रेक फेल होने से दीवार तोड़ लटकी बोलेरो, सांसत में आई श्रद्धालुओं की जान

Mon, 21 Oct 2019 06:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
devotees car accident on Nandishwar hill in mathura
दीवार पर लटकी बोलेरो कार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के नंदगांव में नंदीश्ववर पहाड़ी पर नंदबाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। इससे गाड़ी पीछे लौटने लगी। गनीमत रही कि गाड़ी दीवार से टकराने के बाद उसमें फंसकर लटक गई। आसपास के लोगों ने श्रद्धालु को गाड़ी से बाहर निकाला। 
विज्ञापन

 
सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पश्चिम बंगाल में पांच श्रद्धालु दर्शन करने के लिए नंदगांव पहुंचे। उन्होंने बोलेरो गाड़ी गोवर्धन से किराये पर ली। वे लोग गाड़ी से नंदबाबा मंदिर जा रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। गाड़ी पीछे की ओर लौटते हुए दीवार से जा टकराई।
विज्ञापन

 
टक्कर से दीवार टूट गई और उसमें फंसकर गाड़ी लटक गई। बचाव के लिए स्थानीय लोग दौड़ पड़े। किसी तरह लोगों ने कार में से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने जेसीबी बुलाकर गाड़ी को वहां से हटवाया। बता दें कि जहां पर हादसा हुआ, वहां पर ढलान है। अगर गाड़ी नीचे चली जाती है तो बड़ा हादसा हो जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोप-वे बनवाने की मांग

नंदीश्ववर पहाड़ी स्थित नंदबाबा मंदिर पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होगा। मंदिर की चढ़ाई चढ़ने में श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। कई श्रद्धालुओं की चढ़ाई के दौरान मौत भी हो चुकी है। 

दुर्घटनाओं को देखते हुए विनोद गोस्वामी, सुशील गोस्वामी, रिंकू गोस्वामी, शिवहरी गोस्वामी, विष्णु गोस्वामी, बंगाली पंडा, कन्हैया लाल, कान्हा, लोकेश आदि ने रोप-वे बनवाए जाने की जिलाधिकारी से मांग की है।


ये भी पढ़ें- बेटे में देखा 'मिसाइल' बनाने का सपना, साकार करने को मां ने बेच दी पुरखों की जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed