फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees came to hear the discourse at Kabir Ashram

Agra News: संसार में सबसे बड़ी पूजा सगुण की सेवा करना है

Sun, 17 Sep 2023 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Sep 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Devotees came to hear the discourse at Kabir Ashram
संसार में सबसे बड़ी पूजा सगुण की सेवा करना
विज्ञापन

- कबीर आश्रम पर प्रवचन सुनने पहुंचे भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित रज्जोदेवी कबीर आश्रम पर महंत अमर साहेब ने प्रवचन दिए। महंत ने कहा कि संसार में चक्की चल रही है। इस चक्की में सुख और दुख, सगुण और निर्गुण रूपी दो पाट हैं। संसार में सबसे बड़ी पूजा सगुण की सेवा करना है। यदि मानव को धर्म क्षेत्र में जाना है तो सबसे पहले सगुण की पूजा करनी होगी।

महंत ने कहा कि संसार को सारे प्राणी जन्म और मृत्यु, सुख और दुख, हानि और लाभ, अनुकूलता और प्रतिकूलता से जूझ रहे हैं। महंत ने कहा कि किसी भी भौतिक क्षेत्र में रजोगुण, सतोगुण और तमोगुण से मुक्त होती है। इसी को सगुण कहा गया है। इसी की सेवा महान धर्म है। महंत ने कहा कि मानव का जीवन मां से शुरू होता है। माता-पिता, गुरु, अध्यापक सभी सगुण हैं। इनकी सेवा सगुण की सेवा पूजा है। भक्तों ने भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किए। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed