मथुरा: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालु को पीटा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा में लगे निजी सुरक्षाकर्मियों ने दर्शनार्थी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शुक्रवार को श्रद्धालु की शिकायत पर पुलिस ने एक गार्ड को गिरफ्तार किया है, जबकि मंदिर प्रबंधन ने आठ सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी गार्डों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मामला बृहस्पतिवार की देर शाम का है। शयन भोग आरती के दौरान यहां दर्शनार्थियों की भीड़ मौजूद थी। उस दौरान सुरक्षाकर्मियों और हरियाणा के रहने वाले श्रद्धालु प्रवीण के बीच मारपीट हो गयी। इससे पूरे मंदिर परिसर में खलबली मच गई। इस दौरान आठ से दस सुरक्षाकर्मियों ने प्रवीण को पकड़ लिया और उसे मंदिर के बाहर ले आए।
गली में बेरहमी से पीटा
आरोप है कि पुलिस चौकी पर ले जाने के बहाने सुरक्षाकर्मियों ने उसे गली में लाकर बेरहमी से पीटा। शाम के समय हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी एक दर्शनार्थी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दर्शनार्थी के बाकी साथी आ जाते हैं और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो जाती है। आरोपी सभी सुरक्षाकर्मी जीफोरएस कंपनी के हैं।
आसपास के दुकानदार भी डरते हैं
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड से आसपास के दुकानदार भी भय खाते हैं। दुकानदारों ने कहा कि आए दिन गार्ड छोटी-छोटी बातों पर गुंडई पर उतारू हो जाते हैं। श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करते हैं तो उन्हें रोकने की किसी की हिम्मत भी नहीं होती। पुलिस भी तमाशा देखती रहती है।ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर में किसी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा गार्डों के श्रद्धालु के साथ मारपीट करने की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।